झारखंड में ठनका गिरने से 12 लोगों की मौत, 18 से ज्यादा घायल, 28 जून से एक्टिव होगा मानसून, औपचारिक एंट्री से पहले मौसम हुआ खतरनाक, कई जिलों में बिजली गिरने…

12 people killed and over 18 injured by lightning strikes in Jharkhand; monsoon set to become active from June 28; weather turned hazardous ahead of its formal arrival, with lightning strikes reported in several districts...

रांची। झारखंड में मानसून 28 जून से ज्यादा सक्रिय होगी। मौसम विभाग ने रविवार से मौसम के बदलने और अधिकांश जिलों में बारिश की चेतावनी दी है। इधर मानसून की औपचारिक एंट्री से पहले ही मौसम ने खतरनाक रूप ले लिया है। राज्य के कई जिलों में पिछले 24 घंटे में तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 से अधिक लोग घायल हो गए।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राज्य के कई जिलों में गिरी आकाशीय बिजली

लगातार हो रही घटनाओं के बाद प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। वहीं मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए कई जिलों में वज्रपात और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।मौसम खराब होने के दौरान अलग-अलग जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों की जान चली गई। प्रशासन के अनुसार मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन जिलों में हुई मौतें

• चतरा: मयूरहंड और लावालौंग प्रखंड में 3 लोगों की मौत।

• पलामू: पांकी और पीपराटांड़ क्षेत्र में 2 लोगों की जान गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• पश्चिम सिंहभूम: टोकलो के तुरामडीह गांव में फुटबॉल खेल रहे 2 खिलाड़ियों की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत।

• कोडरमा: 1 व्यक्ति की मौत।

• जामताड़ा: 1 व्यक्ति की मौत।

• देवघर: 1 व्यक्ति की मौत।

• रांची (बेड़ो): 1 व्यक्ति की मौत।

 

कई जिलों में 18 से अधिक लोग घायल

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।घायलों की संख्या इस प्रकार बताई गई है—

• गिरिडीह – 7

• देवघर – 4

• गढ़वा – 2

• रांची – 1

• अन्य जिलों में भी कुछ लोग घायल हुए हैं।

घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है।

 

मौसम विभाग का हाई अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने झारखंड के अधिकांश हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है।

विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि—

• बारिश के दौरान खुले मैदान में न रहें।

• पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचें।

• बिजली के खंभों और खुले स्थानों से दूर रहें।

• मौसम खराब होने पर सुरक्षित भवन में ही रहें।

हालांकि पलामू, चतरा, गढ़वा और लातेहार को छोड़कर अधिकांश जिलों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।

 

28 जून से सक्रिय होगा मानसून

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी मिलने के कारण झारखंड में मौसम तेजी से बदल रहा है। अनुमान है कि 28 जून से राज्य में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा, जिसके बाद अधिकांश जिलों में व्यापक बारिश शुरू हो सकती है।हालांकि मानसून के साथ आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं की संभावना भी बनी रहेगी। ऐसे में लोगों से मौसम विभाग की सलाह का पालन करने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close