Weekly Horoscope 6-12 July 2026: मेष से मीन तक साप्ताहिक राशिफल, जानें करियर, धन, प्रेम और स्वास्थ्य का हाल

Weekly Horoscope 6-12 July 2026: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल। करियर, बिजनेस, धन, प्रेम, परिवार, स्वास्थ्य, शुभ अंक, शुभ रंग और उपाय।

Weekly Horoscope July 2026: जुलाई का दूसरा सप्ताह कई राशियों के लिए नई उम्मीदें, तरक्की और आर्थिक लाभ लेकर आ रहा है। वहीं कुछ राशि के जातकों को करियर, रिश्तों, स्वास्थ्य और निवेश से जुड़े मामलों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी। ज्योतिषाचार्य एवं भविष्यवक्ता डॉ. अनिमेष शास्त्री के अनुसार, आइए जानते हैं 6 से 12 जुलाई 2026 तक मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल।

मेष राशि (Aries Weekly Horoscope)

सप्ताह की शुरुआत व्यस्तता और अतिरिक्त खर्च के साथ होगी। कार्यों को पूरा करने के लिए अपेक्षा से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। बुधवार के बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी तथा आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम संबंधों में अहंकार से बचें।10 जुलाई से आपका पूरा ध्यान अपने पैसों के हिसाब-किताब, बजट और कमाई को ठीक करने पर चला जाएगा. वहीं, 12 जुलाई की शाम से आपको कहीं छोटी-मोटी यात्रा या घूमने जाने का मौका मिल सकता है. इस दौरान 7 जुलाई से बातचीत में थोड़ी सावधानी रखनी होगी. अपने भाई-बहनों या ऑफिस में साथ काम करने वालों के साथ बातचीत के दौरान कोई गलतफहमी न हो, इस बात का पूरा ख्याल रखें।अपने इस पूरे हफ्ते को और भी शानदार बनाने के लिए रोज सुबह उठकर सूर्य देव को जल चढ़ाएं और “ॐ मंगलाय नमः” मंत्र का 11 बार जाप करें. सब कुछ बहुत बढ़िया रहेगा!

शुभ अंक: 9, 1
शुभ रंग: लाल, केसरिया
शुभ रत्न: मूंगा
उपाय: मंगल कवच का पाठ करें और हनुमान जी की आराधना करें।

वृषभ राशि (Taurus Weekly Horoscope)

यह सप्ताह उन्नति और लाभ देने वाला रहेगा। आय बढ़ेगी, रुका हुआ धन मिलने के योग हैं। परिवार और कार्यस्थल दोनों जगह सहयोग मिलेगा। सप्ताह के मध्य में खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन अंत तक परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी।8 जुलाई की दोपहर से आपको किसी भी चीज में जल्दबाजी नहीं करनी है. कोई भी नया कदम उठाने से पहले आराम से बैठकर एक बार सोच-समझ लें। 10 जुलाई के आते-आते आपका भरोसा खुद पर बहुत बढ़ जाएगा, जिससे आप अपने सोचे हुए कामों को बिना किसी डर के शुरू कर पाएंगे। वहीं, 12 जुलाई की शाम से आपका पूरा ध्यान इस बात पर रहेगा कि पैसे कहां से आ रहे हैं और कहां खर्च हो रहे हैं, यानी आप अपने पैसों का हिसाब-किताब ठीक करेंगे।इस समय आपके अंदर जोश तो बहुत रहेगा, लेकिन ध्यान रखिएगा कि किसी बात पर अड़ना नहीं है और न ही जिद में आकर कोई फैसला लेना है।

शुभ अंक: 6, 2
शुभ रंग: सफेद, गुलाबी
शुभ रत्न: हीरा/ओपल
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और मां दुर्गा की उपासना करें।

मिथुन राशि (Gemini Weekly Horoscope)

करियर और कारोबार में शानदार सफलता मिलने के योग हैं। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। सप्ताहांत में दस्तावेजों और आर्थिक मामलों में सावधानी रखें।10 जुलाई से आपको महसूस होगा कि थोड़ी भागदौड़ कम करके थोड़ा आराम कर लिया जाए। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले ठंडे दिमाग से सोचना इस समय आपके लिए बहुत जरूरी रहेगा। वहीं, 12 जुलाई की शाम से आपके भीतर एक गजब का कॉन्फिडेंस लौट आएगा और आपके दिमाग में आगे बढ़ने के नए-नए आइडियाज आएंगे।इस समय बुध की चाल थोड़ी उल्टी चल रही है, इसलिए ऑफिस या बिजनेस में जो पुराने अधूरे काम लटके हुए थे, उन्हें दोबारा चेक करके निपटाने के लिए यह बिल्कुल सही समय है।
शुभ अंक: 5, 3
शुभ रंग: हरा, हल्का पीला
शुभ रत्न: पन्ना
उपाय: विष्णु सहस्रनाम एवं गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

कर्क राशि (Cancer Weekly Horoscope)

यह सप्ताह मिश्रित परिणाम देगा। नए अवसर मिलेंगे लेकिन भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचें। सप्ताह के उत्तरार्ध में आर्थिक लाभ और सम्मान मिलने के योग हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना होगा।8 जुलाई की दोपहर से आपका पूरा ध्यान अपने काम, नौकरी या बिजनेस की जिम्मेदारियों पर चला जाएगा और आप पूरी लगन से मेहनत करेंगे।
10 जुलाई आते-आते आपके दोस्त या आपके जानने वाले लोग आपके लिए मददगार साबित होंगे, उनके जरिए आपको कोई अच्छा फायदा या बड़ी मदद मिल सकती है. वहीं, 12 जुलाई की शाम से आपको अपनी भागदौड़ भरी लाइफ में थोड़ा ब्रेक लेने की जरूरत महसूस होगी. यह समय थोड़ा शांति से बैठने, आराम करने और अपने बारे में सोचने के लिए बहुत अच्छा रहेगा।अच्छी बात यह है कि इस पूरे समय आपकी समझदारी और किस्मत आपके साथ है, जिससे आप अपने भविष्य के लिए बिल्कुल सही फैसले ले पाएंगे।

शुभ अंक: 2, 7
शुभ रंग: सफेद, क्रीम
शुभ रत्न: मोती
उपाय: “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जप करें।

सिंह राशि (Leo Weekly Horoscope)

सप्ताह की शुरुआत थोड़ी सावधानी के साथ करें। स्वास्थ्य और खर्चों पर नियंत्रण रखें। बुधवार के बाद भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। करियर, व्यापार और सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। संपत्ति संबंधी मामलों में भी शुभ संकेत हैं।8 जुलाई की दोपहर से आपके भीतर एक गजब का कॉन्फिडेंस देखने को मिलेगा, जिससे आपको कहीं बाहर घूमने जाने या कुछ नया सीखने का बेहतरीन चांस मिल सकता है।
10 जुलाई आते-आते आपका पूरा फोकस अपने काम, नौकरी या बिजनेस पर टिक जाएगा, जहां आपको कुछ नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं जिन्हें आप बहुत अच्छे से निभा लेंगे. वहीं, 12 जुलाई की शाम से आपके दोस्त और आपके जानने वाले लोग आपके लिए तरक्की का कोई नया रास्ता खोल सकते हैं। इस पूरे हफ्ते लोग आपकी बातों और आपके आइडियाज से बहुत जल्दी इम्प्रेस हो जाएंगे।

शुभ अंक: 1, 3
शुभ रंग: सुनहरा, नारंगी
शुभ रत्न: माणिक्य
उपाय: सूर्याष्टक का पाठ करें तथा सूर्य देव की आराधना करें।

कन्या राशि (Virgo Weekly Horoscope)

मेहनत का पूरा फल मिलेगा, लेकिन आलस्य नुकसान पहुंचा सकता है। धन के लेन-देन और निवेश में सावधानी रखें। सप्ताह के अंत में भाग्य का साथ मिलेगा और रुके हुए कार्य पूरे होंगे।8 जुलाई की दोपहर से आपका पूरा ध्यान अपने बैंक बैलेंस और खर्चों पर चला जाएगा, जहां आप पैसों को लेकर बहुत सोच-समझकर बजट बनाएंगे। 10 जुलाई आते-आते स्थितियां ऐसी बनेंगी कि आपको कहीं घूमने जाने का मौका मिल सकता है, साथ ही कुछ नया सीखने या अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिए भी यह समय बहुत बढ़िया रहेगा। वहीं, 12 जुलाई की शाम से आपका पूरा फोकस अपने काम और करियर पर टिक जाएगा, जहां आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको एक नई पहचान मिलेगी।
इस समय बुध की उल्टी चाल चल रही है, इसलिए ऑफिस या बिजनेस में किसी को भी कोई मैसेज, ईमेल या जरूरी बात भेजने से पहले एक बार खुद अच्छी तरह चेक जरूर कर लें ताकि कोई गड़बड़ न हो।

शुभ अंक: 5, 8
शुभ रंग: हरा, आसमानी
शुभ रत्न: पन्ना
उपाय: गणेश अष्टकम् या गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

तुला राशि (Libra Weekly Horoscope)

करियर में सफलता और सम्मान मिलने के योग हैं। आय बढ़ेगी और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। सप्ताहांत में खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट का ध्यान रखें।8 जुलाई की दोपहर से आपका पूरा फोकस पार्टनरशिप, जरूरी मुलाकातों और लोगों से दिल खोलकर बात करने पर रहेगा।
10 जुलाई से आपका दिमाग पैसों के मामले में बहुत तेज चलेगा। आप अपने खर्चों और बजट को बहुत ही समझदारी से संभाल लेंगे. वहीं, 12 जुलाई की शाम से आपका मूड एकदम हल्का-फुल्का हो जाएगा, जिससे आपको कुछ नया सीखने, कहीं घूमने जाने और पॉजिटिव सोचने का मौका मिलेगा।
इस समय बुध की चाल थोड़ी उल्टी है, इसलिए किसी भी चीज में जल्दबाजी मत करिएगा, बस थोड़ा सा धैर्य रखिए।

शुभ अंक: 6, 9
शुभ रंग: सफेद, गुलाबी
शुभ रत्न: हीरा/ओपल
उपाय: शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा कर खीर का भोग लगाएं।

वृश्चिक राशि (Scorpio Weekly Horoscope)

कार्यक्षेत्र में सफलता और आर्थिक लाभ के योग हैं। सप्ताह के मध्य में स्वास्थ्य और कार्यभार को लेकर सतर्क रहें। सप्ताह के अंत में सम्मान और धन लाभ मिलेगा।8 जुलाई की दोपहर से आपका पूरा ध्यान अपने काम को निपटाने और अपनी फिटनेस को सही करने पर चला जाएगा.
10 जुलाई आते-आते स्थितियां ऐसी बनेंगी कि आपको दूसरों के साथ मिलकर काम करने में ज्यादा फायदा होगा, चाहे वो बिजनेस पार्टनर हो या आपके साथ काम करने वाले लोग. वहीं, 12 जुलाई की शाम से आपको अपने पैसों और खर्चों को लेकर थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत पड़ेगी, ताकि बजट न बिगड़े।इस समय बुध की उल्टी चाल चल रही है, इसलिए किसी को भी जोश में आकर कोई ऐसा वादा मत कर देना जिसे बाद में निभाना मुश्किल हो जाए।

शुभ अंक: 9, 2
शुभ रंग: लाल, मरून
शुभ रत्न: मूंगा
उपाय: हनुमान जी की आराधना करें।

धनु राशि (Sagittarius Weekly Horoscope)

परिवार और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। सप्ताह के मध्य में मानसिक तनाव से बचें और बड़े फैसले सोच-समझकर लें। सप्ताहांत में करियर में सफलता मिलेगी।8 जुलाई की दोपहर से जब चंद्रमा मेष राशि में जाएंगे, तो आपके भीतर एक अलग ही एनर्जी और कॉन्फिडेंस देखने को मिलेगा, जिससे आपका मूड एकदम बढ़िया और खुशनुमा हो जाएगा.
10 जुलाई को चंद्रमा के वृषभ राशि में आते ही आप काफी एक्टिव हो जाएंगे और अपने पेंडिंग कामों को निपटाने के साथ-साथ अपनी सेहत और डेली रूटीन पर भी ध्यान देंगे। वहीं, 12 जुलाई की शाम से मिथुन राशि का चंद्रमा आपके रिश्तों को एकदम सेंटर स्टेज पर ले आएगा, जिससे पार्टनर या दोस्तों के साथ बैठकर दिल की बातें करने का अच्छा मौका मिलेगा।बस एक बात का ध्यान रखिएगा कि बड़ी-बड़ी उम्मीदें जरूर रखें, लेकिन साथ ही जमीनी हकीकत को देखकर ही कोई प्रैक्टिकल प्लान बनाएं।

शुभ अंक: 3, 7
शुभ रंग: पीला, सुनहरा
शुभ रत्न: पुखराज
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें।

मकर राशि (Capricorn Weekly Horoscope)

सप्ताह की शुरुआत मेहनत और व्यस्तता से होगी। बुधवार के बाद आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सप्ताह के अंत में संपत्ति, वाहन और पारिवारिक सुख के योग बनेंगे।8 जुलाई की दोपहर से जैसे ही चंद्रमा मेष राशि में कदम रखेंगे, आपका मन कामकाज से हटकर थोड़ा घरेलू हो जाएगा और आप अपने घर-परिवार के मामलों को सुलझाने में लग जाएंगे।
10 जुलाई को चंद्रमा के वृषभ राशि में आने से आपके भीतर एक नई ऊर्जा दिखेगी. इस समय अपनी हॉबी या किसी क्रिएटिव काम में वक्त बिताकर आपको बहुत खुशी मिलेगी. वहीं, 12 जुलाई की शाम से मिथुन राशि के चंद्रमा आपके काम करने के तरीके को सुधारने में मदद करेंगे, जिससे आप दफ्तर या बिजनेस में चीजों को बेहतर ढंग से मैनेज कर पाएंगे।
इस बीच, वक्री बुध की वजह से आपको एक छोटी सी सलाह है कि किसी भी पेपरवर्क या जरूरी दस्तावेज पर साइन करने से पहले उसे अच्छी तरह से पढ़ और जांच जरूर लें।

शुभ अंक: 8, 4
शुभ रंग: नीला, स्लेटी
शुभ रत्न: नीलम
उपाय: भगवान शिव की आराधना करें।

कुंभ राशि (Aquarius Weekly Horoscope)

भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी। नए संपर्क भविष्य में लाभ देंगे। सप्ताह के अंत तक आय और प्रतिष्ठा दोनों में वृद्धि होगी।8 जुलाई की दोपहर से जैसे ही चंद्रमा मेष राशि में कदम रखेंगे, आपके सितारे आपको लोगों से मिलने-जुलने और नए कनेक्शन बनाने का मौका देंगे. इस समय की गई बातचीत आपके बहुत काम आएगी।
10 जुलाई के आते-आते चंद्रमा के वृषभ राशि में जाने से आपका मन थोड़ा घरेलू हो जाएगा, और आप कामकाज से वक्त निकालकर अपने घर-परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा करने में जुट जाएंगे. वहीं, 12 जुलाई की शाम से मिथुन राशि का चंद्रमा आपके मूड को एकदम हल्का और खुशनुमा बना देगा, जिससे लाइफ में थोड़ी मस्ती, नयापन और रोमांस का तड़का लगेगा।
रही बात राहु की, तो वो आपकी अपनी ही राशि में बैठे हैं, जो आपके भीतर कुछ बड़ा कर दिखाने की जिद और आगे बढ़ने का हौसला कम नहीं होने देंगे।

शुभ अंक: 4, 8
शुभ रंग: आसमानी, नीला
शुभ रत्न: गोमेद
उपाय: भगवान शिव की पूजा करें।

मीन राशि (Pisces Weekly Horoscope)

सप्ताह की शुरुआत आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा के साथ होगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। सप्ताह के मध्य में व्यवहार और खर्चों पर नियंत्रण रखें। अंतिम दिनों में धन लाभ और सम्मान मिलने के प्रबल योग हैं।8 जुलाई की दोपहर से जब चंद्रमा मेष राशि में जाएंगे, तो आपका दिमाग पैसों के मामलों में बहुत प्रैक्टिकल होकर सोचेगा, जिससे आप बजट और खर्चों को लेकर सही फैसले ले पाएंगे।
फिर 10 जुलाई को वृषभ राशि का चंद्रमा आपकी बातचीत की शैली को बहुत खूबसूरत बना देगा, जिससे आपके बिगड़े काम बनेंगे और छोटी-मोटी यात्राओं के योग भी बनेंगे. 12 जुलाई की शाम से चंद्रमा मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे आपका पूरा ध्यान अपने घर-परिवार और अपनों की खुशियों पर टिक जाएगा. इस दौरान शनि देव आपकी मेहनत और अनुशासन का आपको पूरा मीठा फल देंगे।

शुभ अंक: 7, 3
शुभ रंग: पीला, क्रीम
शुभ रत्न: पीला पुखराज
उपाय: भगवान विष्णु की आराधना करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close