Vastu Tips: झाड़ू से जुड़ी ये गलतियां बना सकती है गरीब! जानिए सही दिशा, सही नियम और शुभ उपाय

Vastu Tips, Jhadu Vastu Tips, झाड़ू के वास्तु नियम, झाड़ू रखने की सही दिशा, Vastu Tips: क्या आप झाड़ू सही दिशा में रखते हैं? जानिए झाड़ू रखने, खरीदने और सफाई करने के वास्तु नियम। माता लक्ष्मी की कृपा और घर में सुख-समृद्धि के लिए अपनाएं ये आसान उपाय।

Vastu Tips: झाड़ू हर दिन हर घर, स्थान, दुकान, दफ्तर में लगता है। हिंदू धर्म में झाड़ू को केवल सफाई का साधन नहीं, बल्कि माता लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू का सही उपयोग और सही स्थान पर रखना घर में सुख-समृद्धि, सकारात्मक ऊर्जा और आर्थिक उन्नति का कारण बनता है। वहीं, झाड़ू से जुड़ी कुछ छोटी-छोटी गलतियां आर्थिक संकट और नकारात्मकता को बढ़ा सकती हैं। वहीं ज्योतिष शास्त्र में झाड़ू लगाने की शुरुआत का भी अलग स्थान है। आइए जानते हैं झाड़ू से जुड़े महत्वपूर्ण वास्तु नियम।

झाड़ू रखने की सही दिशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू रखने के लिए दक्षिण और पश्चिम दिशा के बीच का स्थान सबसे शुभ माना जाता है। झाड़ू को हमेशा ऐसी जगह रखें जहां किसी का पैर न लगे। साथ ही झाड़ू को कभी भी खड़ा करके नहीं रखना चाहिए, बल्कि हमेशा लिटाकर रखना शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में इसके विस्तृत कारण बताये गये हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

टूटी हुई झाड़ू का न करें इस्तेमाल
वास्तु में टूटी या खराब झाड़ू का उपयोग अशुभ माना गया है। यदि झाड़ू टूट जाए तो उसे तुरंत बदल देना चाहिए। मान्यता है कि शनिवार के दिन नया झाड़ू खरीदना शुभ होता है और इससे घर की आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं। झाड़ू को हमेशा रखने और उठाने को लेकर सकारात्मकता जरूरी है।

झाड़ू लगाते समय करें यह सकारात्मक संकल्प
सुबह घर में झाड़ू लगाते समय मन ही मन यह भावना रखें कि “घर से रोग और नकारात्मकता बाहर जा रही है।” ऐसा सकारात्मक संकल्प मानसिक शांति के साथ-साथ घर के वातावरण को भी सकारात्मक बनाए रखने में मददगार माना जाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झाड़ू लगाने की सही दिशा क्या है?
वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू हमेशा बाहर से अंदर की ओर लगानी चाहिए। ऐसी मान्यता है कि यदि कोई व्यक्ति घर के अंदर से बाहर की ओर झाड़ू लगाता है, तो घर की सकारात्मक ऊर्जा और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद बाहर चला जाता है।

मुख्य द्वार से शुरू करें सफाई
सफाई की शुरुआत हमेशा मुख्य द्वार से करनी चाहिए। इसके बाद रसोई, हॉल, बेडरूम और अन्य कमरों की सफाई करें। मुख्य द्वार को सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश द्वार माना जाता है, इसलिए यहां से सफाई शुरू करना शुभ माना गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कचरा घर में इकट्ठा न छोड़ें
झाड़ू लगाने के बाद कचरे को लंबे समय तक घर में नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार कचरा दरिद्रता और नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इसलिए सफाई के तुरंत बाद कचरे को घर से बाहर फेंक देना चाहिए, ताकि घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे।
ध्यान दें: ये मान्यताएं धार्मिक और वास्तु परंपराओं पर आधारित हैं। इन्हें आस्था के दृष्टिकोण से देखा जाता है।
______________
Focus Keywords

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close