Ranchi: JPSC-JSSC आंदोलन पर सरकार से बातचीत खत्म, क्या निकला रास्ता? बाहर आते ही छात्रों ने साफ कर दिया- ‘आंदोलन अभी नहीं रुकेगा’

Ranchi News: JPSC और JSSC परीक्षाओं से जुड़े विवादों और छात्रों की मांगों को लेकर शनिवार को रांची के स्टेट गेस्ट हाउस में सरकार की कमेटी और छात्र प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई अहम वार्ता खत्म हो गई है। बैठक में छात्रों ने अपनी मांगें और परीक्षा से जुड़े मुद्दे सरकार के सामने रखे। बातचीत के बाद छात्रों ने कहा कि सरकार ने उनकी बात सुनी है, लेकिन अभी आंदोलन खत्म करने का कोई फैसला नहीं हुआ है।

यानी वार्ता जरूर हुई, लेकिन फिलहाल छात्रों के रुख में बदलाव नहीं आया है। छात्रों ने साफ कहा कि आंदोलन जारी रहेगा और अंशन भी चलता रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सरकार ने कहा- दूसरे छात्रों से भी लिया जाएगा फीडबैक

वार्ता के बाद बाहर निकले मंत्री सुदिव्य सोनू ने बताया कि बैठक में NSUI, ACS और JCM छात्र संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बाकी छात्रों से भी बातचीत की जाएगी और उनकी राय ली जाएगी।

सरकार की ओर से छात्रों और अन्य संबंधित पक्षों से सुझाव लेने के लिए एक ईमेल आईडी भी जारी की गई है। इसमें छात्र, स्टेकहोल्डर और अन्य लोग अपनी प्रतिक्रिया भेज सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सरकार की ओर से जारी ईमेल है: jpsc.jssc.feedback@gmail.com

मंत्री ने संकेत दिया कि आने वाले दिनों में छात्रों के साथ और भी बैठकें हो सकती हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छात्रों ने कहा- बात सुनी गई, लेकिन आंदोलन जारी रहेगा

बैठक के बाद छात्रों ने कहा कि उन्होंने अपनी सभी प्रमुख बातें सरकार के सामने रख दी हैं। सरकार ने उनकी मांगों को सुना है और उन पर विस्तार से चर्चा का भरोसा दिया गया है।

हालांकि, छात्रों ने फिलहाल आंदोलन वापस लेने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस समाधान सामने नहीं आता, तब तक आंदोलन और अंशन जारी रहेगा।

आने वाले दिनों में सरकार और छात्रों के बीच फिर से बातचीत होने की संभावना है।

बैठक से पहले ही तय किया गया था- नहीं होगा राजनीतिक रंग

वार्ता से पहले आंदोलनरत छात्रों की ओर से स्पष्ट किया गया था कि बैठक में किसी राजनीतिक दल के झंडे या पहचान चिह्न का इस्तेमाल नहीं किया जाए। छात्रों का कहना था कि आंदोलन छात्र हितों से जुड़ा है और इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए।

हालांकि, बैठक स्थल पर कांग्रेस का झंडा नजर आने और युवा कांग्रेस व NSUI नेताओं की मौजूदगी को लेकर सवाल भी उठे।

युवा कांग्रेस नेता ने सरकार की पहल का किया स्वागत

मौके पर मौजूद रांची महानगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष गौरव सिंह ने सरकार की पहल का स्वागत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को छात्रों से बातचीत की पहल के लिए धन्यवाद दिया।

गौरव सिंह ने कहा कि सरकार ने उन छात्र संगठनों और प्रतिनिधियों को बातचीत के लिए बुलाया है, जो लंबे समय से NEET, JPSC और JSSC से जुड़े मुद्दे उठाते रहे हैं।

ABVP, BJYM और AJSU को लेकर भी उठे सवाल

जब गौरव सिंह से पूछा गया कि JPSC और JSSC के मुद्दों को ABVP, BJYM और AJSU समेत कई अन्य संगठन भी उठाते रहे हैं, तो उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि यह लड़ाई किसी संगठन को इसका श्रेय दिलाने की नहीं, बल्कि छात्रों के अधिकार और उनकी समस्याओं के समाधान की है।

JPSC की पुरानी परीक्षाओं को लेकर लगाए गंभीर आरोप

युवा कांग्रेस नेता ने JPSC की पुरानी परीक्षाओं का जिक्र करते हुए विपक्षी नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि JPSC की पहली और दूसरी परीक्षा के दौरान पैसों के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था।

हालांकि, इन आरोपों पर संबंधित पक्षों की प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।

NEET विवाद का भी किया जिक्र

गौरव सिंह ने NEET विवाद का जिक्र करते हुए भाजपा और ABVP पर दोहरे रवैये का आरोप लगाया। उनका दावा था कि NEET से जुड़े विवाद के दौरान छात्रों का लंबे समय तक आंदोलन चला, लेकिन उस समय भाजपा नेताओं की मौजूदगी छात्रों के समर्थन में सड़क या जंतर-मंतर पर नजर नहीं आई।

उन्होंने कहा कि छात्रों के आंदोलन का उद्देश्य किसी राजनीतिक दल को श्रेय दिलाना नहीं, बल्कि उनकी समस्याओं का समाधान कराना है।

अब आगे क्या होगा?

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि सरकार और छात्रों के बीच अगली बैठक में क्या ठोस फैसला निकलता है? शनिवार की वार्ता में छात्रों की बातें जरूर सुनी गईं, लेकिन आंदोलन खत्म नहीं हुआ है।

छात्रों ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस समाधान नहीं आता, तब तक आंदोलन और अंशन जारी रहेगा। ऐसे में आने वाले दिनों में सरकार की अगली पहल और छात्रों के अगले कदम पर सभी की नजर रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close