CM आवास के बाहर अचानक गरजे BJP कार्यकर्ता! बैरिकेडिंग तोड़कर प्रदर्शन, हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा

Ranchi: JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव के बीच झारखंड की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है। भाजपा ने छात्रों के आंदोलन के समानांतर अपना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पार्टी का झंडा लेकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर पहुंच गए और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस्तीफे की मांग करने लगे।

मुख्यमंत्री आवास के चारों ओर सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग की गई थी। इसके बावजूद भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। प्रदर्शन को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CM आवास के बाहर बढ़ी सुरक्षा

भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को देखते हुए मुख्यमंत्री आवास के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मौके पर पुलिस बल मौजूद है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

भाजपा कार्यकर्ता JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के मुद्दे को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग उठा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुराने विधानसभा गेट पर छात्रों का जुटना शुरू

इधर JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव को लेकर भी छात्रों का जुटना शुरू हो गया है। पुराने विधानसभा भवन के गेट के बाहर सैकड़ों की संख्या में छात्र पहुंच चुके हैं।

छात्रों के हाथों में तिरंगा, पोस्टर और बैनर नजर आ रहे हैं। विभिन्न मांगों को लेकर छात्र नए विधानसभा भवन की ओर मार्च करने की तैयारी में हैं। छात्रों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक साथ दो मोर्चों से बढ़ी सरकार की चुनौती

एक ओर छात्र विधानसभा घेराव की तैयारी कर रहे हैं, तो दूसरी ओर भाजपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन कर सरकार पर दबाव बना रहे हैं। ऐसे में झारखंड में सियासी माहौल गरमा गया है।

अब नजर इस बात पर है कि छात्रों का मार्च किस दिशा में बढ़ता है और प्रशासन प्रदर्शन को रोकने के लिए आगे क्या कदम उठाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close