सिपाही की ग्रामीणों ने की पिटाई, SP ने किया सस्पेंड… जानिये क्या है पूरा मामला

हजारीबाग: पहले ग्रामीणों ने बेदम पीटा…और अब SP ने सस्पेंड करने का आदेश दिया ! विधवा से अवैध संबंध रखने वाले जवान पर चौतरफा गाज गिरी है। मामला हजारीबाग के पुलिस लाइन का है। पुलिस लाइन में सिपाही नीलकमल सिंह की पोस्टिंग थी। इस दौरान उसका चुरचू थाना के समीप एक विधवा महिला के अवैध संबंध हो गया।

ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी हुई तो आरोपी जवान की घेराबंदी कर ग्रामीणों ने उसे एक दिन रंगेहाथों पकड़ दिया। ग्रामीणों ने जवान की जमकर पिटाई कर दी। जवान की इतनी बुरी तरह पिटाई हुई की, उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। घायल पुलिसकर्मी को चूरचू थाना की पुलिस ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर, आरोपी जवान की करतूत जब विभाग तक पहुंची, तो एसपी मनोज रतन चौथे ने आरोपी पुलिसकर्मी को तत्काल निलंबित कर दिया। वहीं, मामले की जांच विष्णुगढ़ एसडीपीओ अनुज उरांव को सौंपा है। ग्रामीणों के अनुसार, पुलिस कर्मी नीलकमल चुरचू थाना में प्रतिनियुक्त था. इसी क्रम में एक विधवा के घर आना-जाना था। इसके बाद पुलिस कर्मी को पुलिस पुलिस लाइन में प्रतिनियुक्ति किया गया था। 12 नवंबर की रात जब जवान महिला के कमरे में था तो ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया।

जवाब नहीं देने और हमेशा यहां आने से नाराज ग्रामीणों ने उस पुलिस कर्मी की जमकर पिटाई कर दी। इधर आरोपी जवान का कहना है कि वह चुरचू स्थित रिश्ते की फुफेरी बहन के घर गया था। हाथ-मुंह धोकर बैठा था। इसी बीच ग्रामीणों ने दरवाजा खोलवा कर जमकर मारपीट किया। इस मारपीट में वो गंभीर रूप से घायल हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close