शिक्षक की गोली मारकर हत्या… पढ़ाकर घर लौट रहे शिक्षक को गोलियों से भूना, मौत… पुलिस जांच में जुटी

मधुबनी। बिहार में अपराधियों के हौसले ज्यादा ही बुलंद हो गये हैं। एक शिक्षक की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या करी। घटना जिले के अरेर थाना क्षेत्र के कपसिया से सौराठ जाने वाली बांध की बतायी जा रही है। जानकारी के अनुसार शिक्षक कपसिया गांव से ट्यूशन पढ़ा कर मधुबनी की ओर जा रहा था, बांध के पास पहले घात लगाए बैठे अपराधियों ने बाइक से जा रहे शिक्षक को मारी गोली। परिजनों से बात करते हुए मधुबनी की ओर रहे थे।
उसी दौरान जब ये घटना घटी तो परिजन तुरंत ही पहुंचे तो देखा की शिक्षक सड़क के किनारे अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है।इधर अरेर थाने की पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शिक्षक को उठाकर इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल लेकर आई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद पुलिस कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक व्यक्ति की पहचान सरोज कुमार ठाकुर बासोपट्टी थाना क्षेत्र के इजोत गांव निवासी के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।









