Jharkhand: धनबाद में अतिक्रमण हटाने को लेकर बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

धनबाद।धनबाद रेलवे स्टेशन रोड पर जमकर हंगामा हुआ और पुलिस ने लाठियां भी भांजी हैं. अभियान अतिक्रमण हटाने के लिये शुरू हुआ था लेकिन फुटपाथ दुकानदारों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया, रोड जाम कर दिया. इतना ही नहीं कुछ दुकानदारों ने खुद पर तेल छिड़ककर आत्महत्या की कोशिश भी की. पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस बीच सारे दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।









