ED Raid In Jharkhand: वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के आवास सहित झारखंड में एक साथ 32 जगहों पर ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी, देखें वीडियो

रांची: झारखंड के कई शहरों में ईडी ने एक बार फिर से दबिश दी है. ईडी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रांची के हरमू के साथ- साथ दुमका और देवघर में भी एक साथ छापेमारी की जा रही है. मिली सूचना के अनुसार छापेमारी शराब घोटाले को लेकर की गई है. रांची में तिवारी नामक शख्स के घर पर छापेमारी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार बुधवार अहले सुबह ईडी की एक दर्जन से ज्यादा टीम रेड के लिए निकली है. ईडी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के 32 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंत्री रामेश्वर उरांव के रांची स्थित आवास पर भी छापेमारी की जा रही है. बताया जा रहा है कि रांची में कुल सात जगहों पर ईडी रेड कर रही है. जामताड़ा में भी छापेमारी चल रही है. वहीं देवघर में कुल आठ जगहों पर छापेमारी की सूचना है. बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ वाले सिंडिकेट को लेकर ही झारखंड में छापेमारी चल रही है।

Related Articles

close