सीआरपीएफ 190 बटालियन ने चतरा में चलाया स्वच्छता अभियान

चतरा : 190 बटालियन, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, चतरा की ओर से भारत सरकार के निर्देशानुसार दिनांक 01 अक्तूबर 2023 को विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया जिसके तहत सुबह 10 बजे से बाबा घाट मंदिर, चतरा एवं इसके परिक्षेत्र में साफ-सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान 190 बटालियन के कमाण्डेन्ट मनोज कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। इस

स्वच्छता अभियान को देखकर स्थानीय लोगो ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा व अपना सहयोग दिया। इस कार्यक्रम में 190 बटालियन के 50 कर्मियों के साथ-साथ आसपास के लगभग 200 लोगों ने भाग लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम में उप कमाण्डेन्ट श्री राम भरोसे, निरी0/जीडी राम खेलावन राम, निरी0/मंत्रा) राम जनम राम, उप निरी0 / मंत्रा0 नीतिन कुमार एवं अन्य कार्मिको ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त कैलाश नगर पंचायत के मुखिया गुड्डु दुबे, नगवां वार्ड नं-08 के वार्ड कमिश्नर कृष्णा कुमार एवं डा. कुमार उत्तम एवं अन्य ग्रामीणों ने भी स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close