Deoghar Airport: दिल्ली से देवघर की फ्लाइट आज से… जानिए कितना है किराया क्या है टाइमिंग..

झारखंड: दिल्ली से देवघर की पहली फ्लाइट को इस पर स्पेशल इस वजह से भी माना जा रहा है, क्योंकि इस फ्लाइट से भोजपुरी सिनेमा के कलाकार और वर्तमान में सांसद मनोज तिवारी, रवि किशन और निरहुआ भी बाबा नगरी देवघर पहुंचने वाले हैं ।देवघर एयरपोर्ट झारखंड में दूसरा हवाई अड्डा है ।

देवघर के लोगों का आज इंतजार खत्म होने वाला है ।इंडिगो की पहली फ्लाइट आज दोपहर दिल्ली से देवघर पहुंचने वाली है ।इस वजह से 18 लाख की आबादी वाले देवघर जिले के लोगों के लिए आज का दिन बेहद खास है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कितना है किराया

दिल्ली से देवघर और देवघर से दिल्ली के लिए रेगुलर फ्लाइट कब से शुरू होगी यह फैसला पहली फ्लाइट के पहुंचने के बाद लिया जाएगा। दिल्ली से देवघर के लिए एक यात्री का किराया 4694 रुपए है ।दिल्ली से सीधा देवघर की फ्लाइट शुरू होने से लोगों का सफर आसाम होने वाला है। झारखंड के साथ-साथ बिहार और पश्चिम बंगाल के लोगों को भी इसका लाभ मिलने वाला है।

आज पहली कामर्शियल फ्लाइट दिल्ली से देवघर आ रही है। देवघर के लिए सभी 180 सीटें फुल हो चुकी है। दिल्ली से ये फ्लाइट दोपहर 1 बजे देवघर के लिए उड़ान भरेगी और 1.45 घंटे का सफर तय कर देवघर एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। वापसी में देवघर से ये फ्लाइट दिल्ली के लिए 3.15 बजे उड़ान भरेगी और दिल्ली 5.15 बजे पहुंचेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दिल्ली से देवघर के लिए सभी 180 सीट फुल हो चुकी है, वहीं देवघर से दिल्ली जाने के लिए 170 सीट फुल हो गयी है। देवघर एयरपोर्ट पर दिल्ली टू देवघर की पहली फ्लाइट के स्वागत की तैयारी है। देवघर एयरपोर्ट पर लैंड करते ही वाटर कैनन से फ्लाइट का स्वागत होगा।

संयोग की बात ये है कि दिल्ली की देवघर आ रही पहली फ्लाइट पर गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे भी सवार है। देवघर एयरपोर्ट की सौगात से गदगद भाजपा सांसद ने पहली फ्लाइट के स्वागत की जोरदार तैयारी की है। एयरपोर्ट के बाहर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, समेत सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी, फिल्म स्टार व सांसद मनोज तिवारी, दिनेश लाल निरहूआ, रवि किशन, बिहार के मंत्री शाहनवाज हुसैन, सांसद अनुराग शर्मा, प्रवेश वर्मा, कमलेश पासवान, सुब्रत पाठक का स्वागत किया जायेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घोड़े, ढोल-बाजा और मांदर की थाप पर सभी का स्वागत किया जायेगा। मुंगेर से छह घोड़े मंगाये गये हैं। आदिवासी नृत्य व पारंपरिक तरीके से स्वागत करते हुए सभी सांसदों को एयरपोर्ट से देवघर बाजार तक लाया जायेगा।

Related Articles

close