IIT, NIT में दाखिलों में रियायत: टॉप 20 पर्सेंटाइल छात्रों को 75 फीसदी अंकों की नहीं होगी जरूरत

नयी दिल्ली । शिक्षा मंत्रालय ने छात्रों को बड़ी राहत दी है। सूत्रों के अनुसार, प्रत्येक शिक्षा बोर्ड के टॉप 20 पर्सेंटाइल छात्र अब आईआईटी और एनआईटी में प्रवेश पाने के पात्र होंगे और जेईई एडवांस के लिए उपस्थित होंगे। भले ही उन्होंने 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत अंक हासिल नहीं किए हों या नहीं।

बता दें कि यह निर्णय जेईई (एडवांस्ड) के लिए पात्रता मानदंड में ढील देने की निरंतर मांगों को देखते हुए आया है, जिसके लिए संबंधित शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 12वीं कक्षा की परीक्षा में कुल मिलाकर कम से कम 75 प्रतिशत अंकों की आवश्यकता होती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छात्रों को मिली बड़ी राहत

सूत्रों ने बताया, ’20 पर्सेंटाइल मानदंड उन उम्मीदवारों की मदद करेगा, जो अपने कक्षा 12 बोर्ड में कुल 75 प्रतिशत से कम हैं। कई राज्य बोर्डों में टॉप 20 पर्सेंटाइल उम्मीदवारों में से कई 75 प्रतिशत अंक या 350 अंक से कम स्कोर करते हैं।’ सूत्रों ने कहा कि मंत्रालय ने फैसला किया कि अगर कोई उम्मीदवार शीर्ष 20 पर्सेंटाइल में है, तो वह पात्र है। NTA इस संबंध में जल्द अधिसूचना जारी कर सकता है। जेईई मेन के पहले संस्करण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 12 जनवरी को समाप्त होगा। जबकि, परीक्षा 24 जनवरी से 31 जनवरी, 2023 के बीच आयोजित की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close