300 करोड़ से बनने वाला विश्व का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम आज होगा देश को समर्पित…जानिए क्या है इसकी खासियत

रांची: ओडिशा के राउरकेला में बना दुनिया का सबसे विशाल हॉकी स्टेडियम आगामी 13 जनवरी से वर्ल्ड कप हॉकी के मुकाबलों के लिए तैयार है। इसके पहले 5 जनवरी को जब इस स्टेडियम का उद्घाटन होगा, तो यह तारीख ओडिशा और झारखंड के खेल इतिहास में यादगार क्षण के रूप में दर्ज हो जाएगी। स्टेडियम के उद्घाटन के मौके पर यहां हॉकी का पहला मैच झारखंड और ओडिशा की जूनियर पुरुष टीम के बीच खेला जाएगा।

स्टेडियम का नामकरण बिरसा मुंडा के नाम पर- झारखंड ओडिशा कनेक्शन

इस स्टेडियम का नामकरण देश के महान जनजातीय नायक और स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर किया गया है। बिरसा मुंडा की जन्मभूमि और कर्मक्षेत्र झारखंड है। लेकिन अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उनके उलगुलान (क्रांति) की चेतना देश के कई हिस्सों में फैली थी। जनजातीय समाज में उन्हें भगवान का दर्जा दिया जाता है। राउरकेला में निर्मित दुनिया का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम उन्हीं की पावन स्मृतियों को समर्पित है। हाल के दिनों में झारखंड की लड़कियां हॉकी खेल में अपना परचम भी खूब लहराई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

15 एकड़ में फैला ये स्टेडियम

15 एकड़ में फैला यह स्टेडियम दुनिया का पहला इको फ्रेंडली हॉकी स्टेडियम है। स्टेडियम में दर्शकों की क्षमता 27 हजार है। खासियत यह है कि यहां हर सीट की बनावट ऐसी है कि दर्शक दुनिया के किसी भी स्टेडियम के मुकाबले मैदान के ज्यादा करीब होंगे। स्टेडियम में प्रैक्टिस पिच और चेंजिंग रूम को जोड़ने के लिए टनल बनाई गई है। फिटनेस सेंटर, रिकवरी केंद्र और पिच के पास हाइड्रोथेरेपी पूल बनाया गया है जो अबतक विश्व के सभी स्टेडियम से इसे अलग करता है।

बिरसा मुंडा स्टेडियम

करीब 300 करोड़ की लागत से बना है स्टेडियम

अत्याधुनिक सुविधा का ख्याल रख बनाए गए इस स्टेडियम से जुड़े दो होटल हैं, जहां वर्ल्ड कप हॉकी में भाग लेने पहुंचने वाले देश-विदेश के खिलाड़ी ठहरेंगे। स्टेडियम को भूकंप रोधी बनाया गया है। स्टेडियम को मौसम के अनुकूल रखने के लिए 250 एचपी डक्टबल एसी यूनिट लगाई गई है। करीब 300 करोड़ की लागत से बने इस स्टेडियम का डिजाइन बीजू पटनायक यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के इंजीनियरों ने तैयार किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वर्ल्ड कप हॉकी मुकाबले का पहला मैच 13 जनवरी को

वर्ल्ड कप हॉकी मुकाबले का पहला मैच इस स्टेडियम में 13 जनवरी भारत और स्पेन के साथ संध्या बजे होगा। विश्व कप के सभी मैच ओडिशा के भुवनेश्वर और राउरकेला में आयोजित होने हैं। इस प्रतियोगिता में 16 देशों के बीच कुल 44 मैच खेले जाएंगे। इनमें से 20 मैच बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राउरकेला में खेले जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close