ब्रेकिंग: 2 जवान नक्सली हमले में शहीद, जवानों से भरी ट्रक को नक्सलियों ने IED ब्लास्ट में उड़ाया, कई घायल

Naxal Attack In Chhattisgarh Sukma :एक बड़े नक्सली हमले की खबर है। जवानों से भरे ट्रक को नक्सलियों ने उड़ा दिया है। हमले में दो जवान शहीद हो गये हैं। घटना छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित सुकमा जिले की है। घटना में कुछ जवानों के घायल होने की भी खबर है। इलाके में एक्स्ट्रा फोर्स को भेजा गया है। शहीद जवानों में विष्णु आर (Age 35 Resident Trivandrum, Kerala) और दूसरा शैलेन्द्र (Age 29, Resident Kanpur, Uttarpradesh) है। घटना को लेकर फोर्स में बड़ी हलचलें हैं। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना सुकमा जिला के जगरगुण्डा क्षेत्र की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक जगरगुण्डा थानांतर्गत सिलेगर कैम्प से कोबरा वाहिनी 201 की एडवांस पार्टी का आज ROP ड्यूटी पर मूव्हमेंट था। कोबरा बटालियान के जवान ट्रक और मोटर साईकिल से टेकलगुड़ेम कैम्प की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान कैम्प सिलगेर से टेकलगुड़ेम जाने के रास्ते में नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए आईईडी प्लांट किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जवानों की आईईडी की रेंज में जवानों को लेकर जा रही ट्रक के आते ही ब्लास्ट हो गया।

इधर नक्सलियों के इस ब्लास्ट की चपेट में आकर 201 कोबरा वाहिनी के ट्रक जिसमें दो जवान मौके पर ही शहीद हो गए। वहीं अन्य जवान भी घायल हैं। जिन्हे तत्काल स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस टीम ने तुरंत ही मोर्चा संभाल लिया। इधर सूचना के बाद मौके पर एक्स्ट्रा फोर्स को भी रवाना किया गया है। अभी इलाके से विस्तृत जानकारी नहीं मिल पायी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close