अमिताभ के फैंस के लिए बुरी खबर…..फिर से ‘बिग बी’ हुए कोरोना पाजेटिव….ट्वीट कर लिखी ये बात…KBC के शूट पर छाया ग्रहण …

मुंबई 24 अगस्त 2022। अमिताभ बच्चन एक बार फिर कोरोना संक्रमित हो गये हैं। खुद महानायक ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। अमिताभ ने ट्वीट कर संपर्क में आये लोगों को टेस्ट कराने की अपील की है। इससे पहले जब वो कोरोना संक्रमित हुए थे, तो उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। अमिताभ के साथ 2020 में उन्हें बेटे अभिषेक और बहू ऐश्वर्या राय के साथ अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।

बिग बी ने ट्वीट कर कहा, ‘मैं बस कुछ समय पहले ही कोविड पाजिटिव हुआ हूं। जो भी लोग मेरे कान्टेक्ट में आए हैं, प्लीज वे अपना टेस्ट करवा लें।’ हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि उनके लक्षण कितने गंभीर या मध्यम हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमिताभ बच्चन इस गेम शो के दौरान कई कंटेस्टेंट्स के कॉन्टैक्ट में आते हैं। ऐसे में वह किस तरह संक्रमित हुए, यह कहना मुश्किल है। अमिताभ बच्चन खुद को फिट रखने के लिए कई चीजें करते हैं। वह कोरोनावायरस के समय में खुद की खूब देखभाल भी कर रहे थे। ‘केबीसी 14’ के सेट पर अमिताभ बच्चन काफी सतर्क भी थे, लेकिन वह कोरोना संक्रमित हो गए।

अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आजकल और भी कई प्रोजेक्ट्स में व्यस्त चल रहे हैं. हाल ही में अजय देवगन की फिल्म ‘रनवे 34’ में नजर आए थे. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर पाई. इसके बाद, वह एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगे. यह फिल्म 9 सितंबर को रिलीज होगी. रही बात ‘केबीसी 14’ के शूट की तो अमिताभ बच्चन क्योंकि कोरोना संक्रमित हो गए हैं तो वह इस पॉपुलर क्विज शो का शूट करते हैं या किस तरह करते हैं यह तो वक्त ही बताएगा. देखा जाए तो मेकर्स को इस शो को लेकर कहीं न कहीं भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमिताभ बच्चन ने इसकी जानकारी ब्लॉग में दी है. अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा था कि घरेलू कोविड हालातों से डील कर रहा हूं. बाद में आपसे कनेक्ट करूंगा. अभी तक बॉलीवुड के कई सेलेब्स कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. इनमें करीना कपूर खान, मृणाल ठाकुर, एकता कपूर, अमृता अरोड़ा, अर्जुन कपूर समेत दूसरे सेलेब्स मौजूद हैं।

Related Articles

close