खरकई और स्वर्णरेखा नदी खतरे के निशान से ऊपर: उपायुक्त और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया क्षेत्र का दौरा….सुरक्षित जगह पर जाने की अपील

जमशेदपुर : पिछले 24 घंटे से शहर में लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन पर व्यापक असर पड़ा है। बारिश के कारण शहर में बहने वाली खरकई और स्वर्णरेखा नदी खतरे के निशान पार कर चुकी है। तटीय इलाकों में जलजमाव शुरू हो गया है पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रशासन द्वारा राहत कार्य चलाया जा रहा है। इलाकों में रहने वाले लोगों से अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जाने की अपील की गई है।

डीसी ने लिया क्षेत्र का जायजा

लगातार हो रही बारिश के अलावा ओडिशा के व्यंगविल डैम, खड़कई नदी और चांडिल डैम का फाटक खोले जा रहे हैं एक जिससे स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर और भी बढ़ गया है। इधर दोनों नदी का जलस्तर बढ़ने से तटीय इलाकों में बाढ़ के चलते लोगों का घरों से निकलना दूभर है। जिले के उपायुक्त विजया जाधव ने अन्य पदाधिकारियों के साथ मानगो, कदमा, शास्त्री नगर, बागबेड़ा क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। जिला उपायुक्त के साथ साथ जमशेदपुर अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, तीनों निकाय के विशेष पदाधिकारी के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र

उपायुक्त ने लोगों को सुरक्षित जगह पर जाने की अपील की

पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त विजया जाधव ने बताया कि लगातार हो रही बारिश को देखते हुए तटीय इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को घर खाली कर सुरक्षित जगह पर जाने की अपील की जा रही है। सुरक्षित स्थान पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। खाने-पीने के साथ साथ क्षेत्र में बिजली नहीं रहने पर जनरेटर की व्यवस्था भी की गई है। जिससे लोगों को परेशानी ना हो। उपायुक्त ने बताया की निरीक्षण के दौरान नदी के किनारे कई ऐसे इलाके मिलें हैं जहां अवैध रूप से अतिक्रमण कर घर बनाया गया है। उस जगह को भी चिन्हित किया जा रहा है।वहीं नदी का जलस्तर कम होने पर इलाके में छिड़काव की व्यवस्था की जाएगी। जिससे कोई बीमारी ना फैले। मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया क्षेत्र का दौरा

जलजमाव और बाढ़ जैसी स्थिति को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने क्षेत्र का दौरा किया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए भोजन सामग्री और खानपान की व्यवस्था करने का कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया। साथ ही महामारी फैलने से रोकने के लिए दवाओं का छिड़काव और फॉगिग कराने का भी निर्देश दिया। जिले के अलग-अलग कंपनियों से आग्रह किया कि अपने सीएसआर फंड से लोगों को जनजीवन पटरी पर लाने ,महामारी से बचाने, भोजन सामग्री पहुंचाने में अपने CSR फंड से मदद करें। क्षेत्र का दौरा कर रहे रघुवर दास के साथ उनके सभी कार्यकर्ता मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close