झारखंड का वोटिंग प्रतिशत: खूंटी जिले में सबसे ज्यादा हुई वोटिंग, इस जिले में सबसे कम मतदान, देखिये कैसा है वोटिंग का हाल

Jharkhand Election: झारखंड में चुनाव जारी है। पहले चरण में 15 जिलों की 43 सीटों पर सुबह 7 बजे से ही मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक 29.31% मतदान हुआ। अब तक सबसे ज्यादा खूंटी जिले में 34% और सबसे कम रामगढ़ जिले में 24.17% वोट पड़े हैं।

पहले चरण में रांची जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों समेत कुल 43 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग होनी है। 1,37,10,717 मतदाता चुनाव मैदान में खड़े कुल 683 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। करीब 10 हजार चुनाव कर्मियों को मतदान केंद्र पर भेजा गया है। गौरतलब है कि इस चरण में कुल मतदाताओं में 68,73,455 पुरुष, 68,36,959 महिलाएं और 303 थर्ड जेंडर शामिल हैं। झारखंड राज्य के कुल 15,344 बूथों पर आज 683 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। पहले चरण में सामान्य के लिए 17, एससी के लिए 06 और एसटी के लिए 20 सीटें हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस बार चुनावी मैदान में कई महिला उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला भी मतदाता करेंगे।खास बात है कि आदिवासी रिजर्व सीटों पर मतदान ज्यादा है। वहां सुबह से ही बूथों पर लंबी कतार देखी जा रही है। इसमें महिलाएं ज्यादा है। जबकि, रांची-जमशेदपुर शहरी इलाके में वोटिंग की रफ्तार धीमी है।

झारखंड के फर्स्ट फेज में पूर्व सीएम चंपाई सोरेन, उनका बेटा बाबूलाल सोरेन, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा, मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा, रघुवर दास की बहू पूर्णिमा साहू, मंत्री मिथिलेश ठाकुर, मंत्री रामेश्वर उरांव, रांची विधायक सीपी सिंह और जेएमएम की राज्यसभा सांसद महुआ माजी चुनाव लड़ रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राज्य की 81 विधानसभा सीटों में बाकी बची 38 सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी।दूसरे चरण में जिन 38 सीटों पर चुनाव होना है, वहां पिछले चुनाव में UPA ने 22 सीटें जीता था। NDA के खाते में 14 सीटें आई थीं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close