2 करोड़ की लूट: ज्वेलरी शॉप में 5 लूटेरों ने मचाया तांड़व, हथियार की नोंक पर हीरे और सोने के जेवरात लूटे, भीड़ भरे इलाके में….

Loot worth Rs 2 crore: 5 robbers created a ruckus in the jewelery shop, looted diamonds and gold jewelery at gunpoint, in a crowded area....

Crime News: देर शाम 2 करोड़ की लूट से इलाके में सनसनी मच गयी। ज्वेलरी शॉप में लूटेरों ने हथियार की नोंक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। घटना शनिवार रात की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक समस्तीपुर में बदमाशों ने अनिल ज्वेलरी शॉप में लूटपाट की। इस दौरान 2 करोड़ की ज्वेलरी और कैश लेकर फरार हो गए।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाने की पुलिस और ASP संजय पांडे मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई हैं। शॉप मालिक के भतीजे सत्य प्रियदर्शी ऊर्फ डिक्कू ने बताया कि शाम 7 बजे ग्राहक बनकर पहले दो बदमाश पहुंचे। फिर एक-एक कर तीन बदमाश आए और दुकान मालिक अनिल कुमार और कर्मियों को गन पॉइंट पर लिया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद दुकान के शो-केस में रखे सोना-चांदी और हीरा के गहने लूट कर भाग गए। गल्ला से कैश भी ले गए है। घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश बुढ़ी गंडक बांध की ओर फरार हो गए। सोने की चेन, अंगूठी, हार के अलावा चांदी के गहने और हीरे से बने ज्वेलरी को बदमाशों ने लूटा है। इसकी राशि करीब 2 करोड़ तक की होगी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि 5 बदमाशों ने इस लूट की घटना को अंजाम दिया है। दुकान में लगे CCTV में बदमाशों की गतिविधि कैद हुई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।दुकानदार की ओर से 39 आइटम लूटे जाने की बात बताई गई है। वहीं, बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस को शक है कि बदमाशों ने पहले रेकी की होगी और फिर वारदात को अंजाम दिया होगा।

Related Articles

close