झारखंड: मां के साथ प्रेमी को देख बेटे को आया गुस्सा, फिर दिया इस घटना को अंजाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Jharkhand: Son got angry after seeing mother with her lover, then committed this incident, police arrested

Jharkhand Crime News: मां के साथ प्रेमी को शारीरिक संबंध बनाते देख बौखलाये बेटे ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। 26 नवंबर को हुई इस वारदात का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। आरोपी बेटे ने अपना गुनाह कबूल भी कर लिया है। मामला सरायकेला के राजनगर थाना क्षेत्र का था।

पुलिस को संजय प्रधान (39) के साथ की गयी वारदात की जानकारी हुई थी। जिसके बाद पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने जब इस मामले में पूछताछ के लिए आरोपी को बुलाया, तो पहले तो उसने पुलिस को गुमराह किया, लेकिन फिर बाद में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने खुलासा किया है आरोपी की मां और संजय प्रधान का अवैध संबंध था। 26 नवंबर को आरोपी ने मां और उसके प्रेमी संजय को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद वो इतना आक्रोशित हो गया कि प्रेमी के सिर पर 10 किलो वजनी पत्थर मार कर उसकी जान ले ली।

पुलिस ने इस मामले में कुजू के केवटसाई निवासी उपेन ‎‎हेंब्रम को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त ‎एक पत्थर को भी पुलिस ने बरामद किया है।‎ मृतक संजय प्रधान का कुजू‎ रूंगटा गेट नंबर 05 के सामने तालाब के मेढ़ पर हड़िया ‎भट्ठी चलाने वाली केवटसाई की महिला के साथ अवैध‎ संबंध था। संजय प्रधान बराबर वहां हड़िया पीने जाया ‎करता था। ‎इस बीच घटना वाले दिन भी दोनों को महिला के बेटे उपेन‎ हेंब्रम ने आपत्तिजनक स्थिति में दिखा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इससे गुस्साए उपेन ने संजय प्रधान को पहले तो बांस के ‎डंडे से मारा-पीटा और समझाने का प्रयास किया। मगर ‎संजय अत्यधिक नशे में था, जिससे वह वहां से चुपचाप ‎भागने की बजाए लड़ने झगड़ने लगा। इससे दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। इसी दौरान‎ आवेश में आकर समाने स्थित लगभग दस किलो वजनी‎ बड़े पत्थर को उठाकर उपेन ने संजय प्रधान को कूचकर ‎मार डाला। मौके पर ही तड़प कर उसकी मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close