ये हार 2029 तक देगा दर्द: झारखंड की सत्ता ही नहीं, भाजपा के हाथ से राज्यसभा की दो सीटें भी गयी, जानिये झारखंड का नंबर गेम…

This defeat will give pain till 2029: Not only power in Jharkhand, BJP also lost two Rajya Sabha seats, know Jharkhand's numbers game...

Jharkhand Poltics: झारखंड में विधानसभा चुनाव हारने का जख्म 2029 तक दर्द देता रहेगा। विधानसभा चुनाव में करारी हार की वजह से झारखंड की सत्ता तो भाजपा के हाथ से गयी ही है, राज्यसभा की चार सीटें भी उसके हाथों से खिसक गयी है। दरअसल 2029 तक झारखंड में राज्यसभा की जो चार सीटें खाली हो रही है, वो सभी सीटें भाजपा के हाथों से निकल रही है।

इस विधानसभा चुनाव में बुरी तरह से हार का खामियाजा ये होगा कि भाजपा के पास अभी इतने विधायक नहीं है, जिससे वह अपने डम्पर किसी को चुनाव जीतकर राज्यसभा भेज सके. भाजपा के सहयोगी दलों को भी मिलकर एक प्रत्याशी की जीताने का आंकड़ा पार नहीं हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड से चुनाव जीतकर राज्यसभा सांसद बनने के लिए न्यूनतम 27 विधायकों के प्रथम वरीयता के वोट जरूरी होती है। लेकिन मौजूदा वक्त में भाजपा के पास उनके सहयोगी दलों को मिलकर भी यह आंकड़ा नहीं है। भाजपा के पास कुल 21 विधायक है, वहीं उनके सहयोगी दल की बात करें तो जेडीयू ,लोजपा (रामविलास) और आजसू के समर्थन के साथ कुल मिलाकर 24 विधायक है।

राज्यसभा में फिलहाल झारखंड मुक्ति मोर्चा के तीन और भाजपा के तीन सदस्य हैं। आगामी पांच वर्षों में राज्यसभा की चार सीटें रिक्त हो जाएगी, जिसमें दो पर फिलहाल भाजपा का कब्जा है। लेकिन आने वाले पांच सालों में वो दो सीट भी इंडिया गठबंधन के पास खिसक जायेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड से राज्यसभा सदस्य, दल एवं अवधि

• शिबू सोरेन – झामुमो – 21 जून 2026 तक

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• दीपक प्रकाश – भाजपा -21 जून 2026 तक

• आदित्य साहू – भाजपा – सात जुलाई 2028

• महुआ माजी – झामुमो – सात जुलाई 2028

• प्रदीप कुमार वर्मा – भाजपा – तीन मई 2030

• सरफराज अहमद – झामुमो – तीन मई 2030

Related Articles

close