राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक : जिम में पड़ा कॉमेडियन को दिल का दौरा…. हालत गंभीर, एम्स में कराया गया भर्ती

नयी दिल्ली: चर्चित कामेडियन राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक आया है। उनकी हालत गंभीर है और उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। राजू श्रीवास्तव के परिजनों ने इसकी पुष्टि की है। राजू श्रीवास्तव को गहन निगरानी में रखा गया है, डाक्टरों की टीम लगातार राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक दिल्ली में राजू श्रीवास्तव होटल के जिम में वर्क आउट कर रहे थे, इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा।

एक्सरसाइज के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। राजू के करीबी के मुताबिक कामेडियन दिल्ली में कुछ बड़े नेताओं से आज मुलाकात करने वाले थे, इसी वजह से वो दिल्ली में रूके थे। सुबह जिम जा रहे थे, उसी दौरान उनको हार्ट अटैक आ गया. उन्होंने बताया कि राजू श्रीवास्तव की पल्स अब लौट आई है। जल्द उनका हेल्थ अपडेट दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कामेडियन को लेकर दुखद खबर ने फैंस को परेशान कर दिया है, फैंस राजू श्रीवास्तव के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। राजू श्रीवास्तव मशहूर कॉमेडियन हैं. वे उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन भी हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close