झारखंड- FIR..नोटिस..सस्पेंशन, इसी जिले में डीसी की कार्रवाई से मचा हड़कंप…बीडीओ से लेकर मुखिया, सचिव तक पर कार्रवाई, जानें मामला

Jharkhand- FIR..notice..suspension, DC's action created a stir in this district...action on everyone from BDO to head, secretary, know the matter

Jharkhand News: मंईया सम्मान योजना और अबुआ आवास योजना में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। जहां बीडीओ को शो कॉज नोटिस जारी हुआ है, तो वहीं प्रज्ञा केंद्र संचालक व मुखिया के साथ पंचायत सचिव के खिलाफ भी कार्रवाई हुईहै। मामला गढ़वा का है, जहां डीसी शेखर जमुआर ने अनियमितता के तीन अलग-अलग मामलों में कड़ी कार्रवाई की है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डीसी के निर्देश पर रामपुर पैक्स के अध्यक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है, वहीं खरौंधी प्रखंड में अबुआ आवास योजना में गड़बड़ी के लिए बीडीओ को शोकॉज किया गया है, जबकि पंचायत सचिव को सस्पेंड कर दिया गया है। मुखिया पर कार्रवाई के लिए विभाग को अनुशंसा भेजी गयी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंईयां सम्मान योजना में गड़बड़ी मामले में तीन प्रज्ञा केंद्र संचालकों पर की आईडी कैंसिल कर दी गयी है, जबकि रामपुर के पैक्स अध्यक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज दर्ज करने का आदेश दिया गया है। जानकारी के मुताबिक गढ़वा जिले के मझिआंव प्रखंड के रामपुर पैक्स में धान खरीदी गड़बड़ी की शिकायत पर जांच के आदेश दिये गये थे। अनियमितता के लिए रामपुर पैक्स के अध्यक्ष रवींद्र सिंह को शॉकोज किया गया है. जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर अनियमितता के लिए जिला सहकारिता पदाधिकारी के माध्यम से रवींद्र सिंह (रामपुर पैक्स अध्यक्ष, मझिआंव, गढ़वा) के खिलाफ मझिआंव थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंईया सम्मान योजना में धांधली पर एक्शन 

गढ़वा के खरौंधी प्रखंड की कूपा पंचायत के CSC संचालक नवनीत कुमार पटेल, सत्यनारायण गुप्ता एवं अजीत प्रजापति द्वारा गलत मंशा से मंईयां सम्मान योजना के कुछ लाभुकों की खाता संख्या एवं IFSC CODE के स्थान पर अपने सगे संबंधी/रिश्तेदार की संख्या एवं IFSC CODE पोर्टल पर दर्ज करने का मामला प्रकाश में आया था। जांच में स्पष्ट हुआ कि ग्राम कूपा के 7 लाभुकों का राशि CSC संचालक नवनीत पटेल की पत्नी रेशमी देवी के खाते में भेजी गयी है। 5 लाभुकों का पैसा CSC संचालक सत्यनारायण गुप्ता के अपने खाते में तथा 9 लाभुकों की राशि CSC संचालक अजीत प्रजापति की माता लालती देवी के खाते में गया है। इस संबंध में तीनों CSC ऑपरेटर द्वारा योग्य लाभुकों के खाते में बैंक के माध्यम से झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि भेजी गयी।

 

अबुआ आवास में गड़बड़ी पर बड़ी कार्रवाई 

गढ़वा के खरौंधी प्रखंड की खरौंधी पंचायत में अयोग्य लाभुकों को अबुआ आवास का लाभ दिए जाने की शिकायत मिली थी। 9 अयोग्य लाभुकों को आवास की स्वीकृति दी गयी थी, जिसमें से 7 लाभुकों के खाते में प्रथम किस्त की राशि भेज दी गयी है। जांच का पता चलने के बाद शेष 2 लाभुकों के खाते में राशि नहीं भेजी गयी है। वहीं 7 लाभुकों से खाते में राशि वापस ले ली गयी है। उपायुक्त के निर्देश पर शशि कुमार (पंचायत सचिव, ग्राम पंचायत खरौंधी) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. खरौंधी पंचायत की मुखिया मंजू देवी को निलंबित करने की अनुशंसा राज्य निर्वाचन आयोग को की गयी है, जबकि रविरंजन (प्रखंड समन्वयक) एवं रवींद्र कुमार (प्रखंड विकास पदाधिकारी, खरौंधी) द्वारा पर्यवेक्षण में लापरवाही बरतने के आरोप में शोकॉज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close