झारखंड की विदेशी बहू: फिलीपींस की इरा बनी रांची के पीताम्बर की दुल्हन, हिंदू रीति रिवाज के बाद कोर्ट मैरिज भी की

Jharkhand's foreign daughter-in-law: Ira from Philippines became the bride of Pitambar of Ranchi, also did court marriage following Hindu customs.

Jharkhand ki Videshi Bahu : फिलीपींस की इरा फ्रांसिस्का बरनासोल ने रांची के पीतांबर से ब्याह रचाई है। झारखंड के इस विदेशी बहू की अब खूब चर्चा हो रही है। इरा और पीताम्बर दोनों ने राजधानी रांची में शादी रचाई। पहले हिंदू रीति रिवाज से दोनों की शादी हुई. इसके बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज भी किया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिलीपींस की रहने वाली इरा फ्रांसिस्का ने रांची के हिनू स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में कानूनी रूप से एक दूसरे को स्वीकार किया। हिनू रजिस्ट्रार बाल्मीकि साहू ने उन्हें शादी का प्रमाण पत्र सौंपा। घुर्वा निवासी पीताम्बर कुमार सिंह दुबई में एक निजी कंपनी में काम करते हैं। वहीं उनकी मुलाकात फिलीपींस की इरा से हुई और दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

धीरे-धीरे उनका रिश्ता गहरा होता गया और उन्होंने साथ जीवन बिताने का फैसला कर लिया। शुरुआत में पीताम्बर के परिवार वाले इस शादी के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन दोनों ने मिलकर उन्हें मना लिया। फिर रांची आकर हिंदू रीति-रिवाज से धूमधाम से शादी की। शादी के जोड़े में इरा पूरी तरह भारतीय दुल्हन की तरह नजर आ रही थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रजिस्टार बाल्मीकि साहू ने बताया कि फिलिपींस की रहने वाली इरा और रांची के रहने वाले पीतांबर कुमार सिंह ने कोर्ट मैरिज के लिए आवेदन दिया था, जिसके बाद दोनों की शादी कानूनी तरीके से करवायी गई.

Related Articles

close