मानदेय बढ़ा: होली के पहले अनुबंधकर्मियों को बड़ा तोहफा, जिलावार मानदेय वृद्धि की लिस्ट हुई जारी, देखिए आदेश.. आपके जिले में कितनी हुई वृद्धि

Honorarium increased: Big gift to contract workers before Holi, list of district wise honorarium increase released, see order.. How much increase in your district

Ranchi: होली के पहले कर्मियों के लिए सौगातो की बौछार कर रही है। एक तरफ कल 28 फरवरी को राज्य कर्मियों के लिए बीमा सुरक्षा योजना की शुरुआत की गई वहीं अनुबंध कर्मियों के लिए मानदेय का वृद्धि संबंधी आदेश भी जारी कर दिया गया।

बढ़ते महंगाई को देखते हुए हेमंत सरकार ने महंगाई भत्ता की दरों में वृद्धि के प्रस्ताव पर सितंबर 2024 में मुहर लगाई थी।उसी के आलोक में स्वास्थ्य विभाग के निदेशक प्रमुख ,स्वास्थ्य सेवाएं ने मानदेय वृद्धि का आदेश जारी कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

किन्हें मिलेगा लाभ

मालूम हो कि राज्य भर में करीब 1700 की संख्या में MPW(पुरुष) कार्यरत है,जो विभिन्न कार्यों में अपना योगदान दे रहे हैं। नियमितीकरण और मानदेय वृद्धि की मांग लगातार उनके तरफ से की जा रही है। ऐसे में मानदेय वृद्धि कर अनुबंध कर्मियों के मांग पर सरकार ने मरहम लगाने का काम किया है।

कितनी होगी वृद्धि

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व में  MPW को 26900 के बीच मानदेय मिल रहा था। परन्तु जारी आदेश में सितंबर 2024 से 30100 और 31300  मिलेंगे। आदेश जारी होने पर एक कर्मी को करीब 3200- 4400 की वृद्धि होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मानदेय की गणना अलग क्यों

झारखंड के 4 जिलों में परिवहन भत्ता लागू है। वित्त विभाग द्वारा जारी संकल्प में परिवहन भत्ता जिस जिले में लागू है उसके अनुरूप मानदेय गणना करने का आदेश जारी किया गया है। जिस वजह से रांची, धनबाद, बोकारो,जमशेदपुर में MPW को 31300 मिलेंगे वहीं अन्य जिलों में 30100 दिए जाएंगे।

यहां देखें आदेश…

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एरियर्स भी मिलेगा

अनुबंधकर्मियों के मानदेय मे वृद्धिआदेश 1.9.2024 से जारी किया गया है इसलिए अब इन कर्मियों को बकाया एरियर्स भी मिलेगा। होली के पहले अनुबंधकर्मियों के बीच इस आदेश से हर्ष देखा जा रहा है।

 

 

Related Articles

close