झारखंड – SI शहीद : नक्सली IED ब्लास्ट में SI की शहाद पर मुख्यमंत्री व राज्यपाल ने जताया दुख, CM बोले, शहादत नहीं जायेगी बेकार…

Jharkhand - SI martyred: Chief Minister and Governor expressed grief over the martyrdom of SI in Naxalite IED blast, CM said, martyrdom will not go in vain...

रांची। झारखंड में IED ब्लास्ट में CRPF के सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार मंडल शहीद हो गये। सुनील कुमार मंडल की शहादत पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि चाईबासा में आईईडी ब्लास्ट में घायल सीआरपीएफ जवान सुनील कुमार मंडल जी की इलाज के दौरान निधन की दुःखद खबर मिली है। मरांग बुरु वीर शहीद की दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह घड़ी सहन करने की शक्ति दे। ब्लास्ट में घायल एक अन्य जवान के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भी सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर दुख जताया है। उन्होंने लिखा है कि चाईबासा में आईईडी ब्लास्ट में घायल हुए सीआरपीएफ जवान सुनील कुमार मंडल के इलाज के दौरान निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। वीर जवान के अदम्य साहस व शौर्य को नमन। शहीद के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। इस ब्लास्ट में घायल जवान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भी कहा है कि चाईबासा में हुए आईईडी ब्लास्ट में घायल CRPF जवान सुनील कुमार मंडल जी की इलाज के दौरान निधन की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। ईश्वर से प्रार्थना है कि वीर शहीद की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की इस विकट परिस्थिति को सहन करने की शक्ति दे। अन्य घायल जवान के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज IED ब्लास्ट की चपेट में आये थे दो जवान 

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में शनिवार को सीआरपीएफ के एक एसआई सुनील कुमार मंडल शहीद हो गए। जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है। सीआरपीएफ 193 बटालियन नक्सलियों के खिलाफ सर्चिंग पर निकली थी और इसी दौरान आईईडी ब्लास्ट हुआ।

 

घटना छोटानागरा थाना क्षेत्र के मरांगपोंगा इलाके में हुई। सुरक्षा बल सर्चिंग अभियान पर थे। इसी दौरान नक्सलियों द्वारा पहले से बिछाए गए आईईडी में विस्फोट हो गया। घटना में एसआई सुनील कुमार मंडल और जवान पार्थ प्रतिम डे जख्मी हो गए। शहीद जवान को कल श्रद्धांजलि दी जायेगी।

Related Articles

close