प्रेमिका से मिलने आया था प्रेमी, हुई लड़ाई तो कर दी फायरिंग, पुलिस कर रही जांच

The lover had come to meet his girlfriend, when they had a fight he opened fire, police is investigating

Love Affair : प्रेमी ने पहले प्रेमिका को शूट किया और फिर खुद को भी पिस्टल से उड़ा लिया। घटना ने भीड़ भाड़ वाले इलाके में हड़कंप मचा दिया। पुलिस अब इस मामले में परिजनों से पूछताछ कर रही है। मामला पटना दीघा मरीन ड्राइव का है। जानकारी के मुताबिक दोनों प्रेमी प्रेमिका की मौके पर ही जान चली गयी। पास ही वो पिस्टल भी मिला है, जिससे दोनों की जान गयी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

युवती बीएससी की पढ़ाई करती थी, जबकि युवक बीसीए की पढ़ाई कर रहा था। प्रेमी की पहचान मधुबनी के राहुल राज के रूप में हुई, जबकि प्रेमिका का नाम अर्पिता उर्फ सुरभि है, जो वैशाली के लालगंज की रहने वाली है। जानकारी के मुताबिक दोनों दीघा घाट पर काफी देर तक बैठे हुए थे। लेकिन बाद में दोनों विवाद हुआ, जिसमें लड़के ने गोली चला दी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दोनों की मौकें पर ही जान चली गयी। युवक के पिता सरकारी शिक्षक हैं। राहुल पटना के ही सीमेज कालेज पाटलिपुत्र से बीसीए की पढ़ाई कर रहा था। शुक्रवार को ही वो पटना आया था। वहीं लड़की हाजीपुर के जमुनीलाल कालेज से बीएससी कर रही थी। वो घर से कालेज जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन पटना आ गयी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परिजनों को सूचना दे दी गयी है। मौके से खोखा और एक कट्टा मिला है। लड़के की आधार कार्ड से पहचान हुई है। लड़के का नाम राहुल राज है और वह मधुबनी का रहने वाला है। उसके बैग से एक जिंदा कारतूस भी मिला है। पुलिस इस मामले में आगे की पूछताछ कर रही है। फोन की भी जांच की जा रही है।

Related Articles

close