झारखंड में महिला चोर गैंग: मेकअप और अच्छे कपड़े पहनकर कार्यक्रम में पहुंचती है…फिर पलक झपकते गहने कर देती है पार

Female thief gang in Jharkhand: They reach the event wearing makeup and good clothes... then steal the jewellery in the blink of an eye

Jharkhand Crime News : झारखंड में आजकल अपराध में महिलाएं भी पीछे नहीं है। खासकर चेन स्नेचिंग, पॉकेटमारी और चोरी की घटनाओं में महिलाएं ज्यादा एक्टिव हो गयी है। ऐसा ही मामला दुमका में सामने आया है, जहां महिलाओं ने छठ पूजा के दौरान लाखों के गहने पार कर दिये। जानकारी के मुताबिक घटना में शामिल महिलाएं अच्छे-अच्छे कपड़े और मेकअप में आयी थी, ताकि लोगों को शक नहीं हो।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिर उन महिलाओं ने मौका मिलते ही भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं के गले से सोने के चेन पार कर दिये। दुमका शहर के बड़ा बांध तालाब में चैती छठ के दूसरे अर्ध्य के दौरान तीन छठव्रती महिलाओं के गले से चेन पार हो गये। इन महिलाओं के गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र को उड़ा लिया गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी होते ही कि गले से चेन गायब है, पीड़ित महिलाओं के परिजन इधर-उधर चोरी करने वालों की तलाश में जुट गए। जानकारी के अनुसार चेन चोरी करने में महिलाओं का हाथ है। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि चोरी में शामिल महिलाएं ही अच्छी-अच्छी ड्रेस पहनकर आयीं और भीड़-भाड़ का फायदा उठाते हुए छठ व्रतियों के गले से सोने की चेन खींच ली।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि 10 लाख रुपए से अधिक के जेवरात पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया. पुलिस छठ घाट और रोड में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गई है। चोरी में शामिल सभी महिलाएं प्रसाद प्राप्त करने के नाम पर छठ व्रतियों के नजदीक आ पहुंची और चोरी की घटना को अंजाम दिया. पुलिस तालाब के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी हुई है।

 

चेन स्नेचिंग की शिकार हुई कई महिलाएं बुजुर्ग थी। वारदात में शामिल महिलाएं जानबूझकर महिलाओं के करीब आ गयी और फिर भीड़ का फायदा उठाकर घटना को अंजाम देकर चलती बनी । पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

close