BMW स्पोर्ट्स बाइक में फर्राटा भर रही लेडी इंजीनियर की गयी जान, कार ने मारी टक्कर, अस्पताल-अस्पताल भटकते रहे साथी…

Lady engineer riding a BMW sports bike lost her life, got hit by a car, her companions kept running from hospital to hospital...

Lady Bike Engineer Accident : बाइक राईडिंग की जुनूनी साफ्टवेयर इंजीनियर की इसी जुनून में जान चली गयी। बाइकिंग गैंग के साथ निकली इंजीनियर शोमिता सिंह की सड़क हादसे में जान चली गयी। जानकारी के मुताबिक नोएडा की एक निजी सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत 28 वर्षीय इंजीनियर शोमिता सिंह बाइक राइडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गईं और इलाज न मिलने के कारण उनकी मौत हो गई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शोमिता अपने बाइकिंग ग्रुप के साथ नोएडा से गुरुग्राम स्थित लैपर्ड ट्रेल की ओर निकली थीं। रास्ते में अरावली हिल्स के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि शोमिता को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन लगातार दो अस्पतालों ने उन्हें भर्ती करने से इनकार कर दिया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं बाइकिंग ग्रुप के सदस्य और लेट्स-राइडइंडिया ट्रेनिंग अकादमी के संस्थापक कुलदीप ने बताया कि हादसे के 30 मिनट के भीतर वे उन्हें दो अस्पतालों में ले गए, लेकिन कोई मदद नहीं मिली।तीसरे अस्पताल में पहुंचने तक बहुमूल्य समय हाथ से निकल चुका था और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने कार को जब्त किया 

• मृतका के परिजनों की शिकायत पर बादशाहपुर थाना में कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

• कार को जब्त कर लिया गया है और जांच जारी है।

• पुलिस ने बाइकिंग ग्रुप के आयोजकों पर भी लापरवाही का केस दर्ज किया है।

 

 

लखनऊ की रहने वाली है शोमिता 

  • • शोमिता सिंह मूल रूप से लखनऊ की रहने वाली थीं।

• वे नोएडा सेक्टर-135 स्थित एक टेक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत थीं।

• बाइकिंग की शौकीन शोमिता एक महिला राइडर्स ग्रुप का हिस्सा थीं, जिसमें उस दिन 20 सदस्य शामिल थे – जिनमें 15 महिलाएं थीं।

Related Articles

close