झारखंड: पिता ने ही ले ली अपने बेटे की जान, तीन बेटों के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम

Jharkhand: Father himself killed his son, carried out the incident along with his three sons

Jharkhand News : झारखंड में एक बड़ी घटना सामने आयी है। पिता ने ही अपने तीन बेटों के साथ मिलकर बड़े बेटे की जान ले ली। घटना झारखंड चाईबासा का है, जहां परिवारिक विवाद में अपने तीन बेटों के साथ मिलकर बड़े बेटे की लाठी डंडों से पीट पीटकर जान ले ली। इस घटना में एक और बेटा घायल है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना शाम करीब 7.30 बजे की है। मृतक का नाम सुनील नाग बताया जा रहा है। वहीं घायल भाई का नाम सावन कुमार नाग बताया जा रहा है। परिवारिक विवाद में ये पूरी घटना को अंजाम दिया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना में घायल सावन नाग ने मुफ्फसिल थाना में अपने पिता विपिन नाग, भाई बसंत नाग, सुबरुई नाग और साहिल नाग के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। घायल सावन नाग ने कहा है कि वह अपने बड़े भाई सुनील नाग के साथ साप्ताहिक हाट से लौटने के बाद घर पर बैठकर बातचीत कर रहा था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उसी दौरान चारों आरोपित लाठी-डंडों के साथ पहुंचे और अचानक हमला कर दिया। सावन ने बताया कि मृतक सुनील अलग रहता था। उसके 4 छोटे-छोटे बच्चे हैं। बताया जाता है कि आरोपी पिता पहले भी जेल जा चुका है।

Related Articles

close