झारखंड: ठगबाजों ने दिया “108 कदम” वाला पैतरा, …और महिला के लूट गये लाखों के गहने और कैश, आप भी रहिये सावधान

Jharkhand: Fraudsters used the "108 steps" trick, ... and the woman was robbed of jewellery and cash worth lakhs, you too be careful

Jharkhand News: “बस 108 कदम चलो…जिंदगी से सारे कष्ट उसके बाद आज से खत्म” दो पाखंडी के चक्कर में फंसी महिला अपना सब कुछ लूटा बैठी। मामला झारखंड के दुमका जिले का है, जहां दो पाखंडियों ने महिला से लाखों रुपये के जेवहरात और कैश लूटकर फरार हो गये। मामला दुमका जिले पोखरा चौक का है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक रामगढ़ की रहने वाली पार्वती देवी अपने मायके दुमका आयी थी। वो वापस लौटने के लिए बस स्टैंड से बस पकड़ने ही वाली थी, कि दो पाखंडियों ने उन्हें झांसे में ले लिया। इस दौरान दोनों ने महिला को ऐसा फंसाया कि महिला ने सोने का चेन, अंगुठी, 10000 रुपये और मोबाइल गंवा बैठी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक बस स्टैंड पर आये दो युवक ने महिला को बताया कि वो मथुरा से आये हैं। महिला को दोनों पाखंडियों ने कहा कि उसे एक पैकेट अगरबत्ती दे। इसके बाद महिला को इधर उधर की बातों में उलझाना दोनों ने शुरू कर दिया। खुद को सिद्ध पुरुष बताकर महिला के सारे कष्टों को दूर करने की बात वो दोनों कहने लगे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दोनों शातिर ने कहा कि उसके सारे कष्ट उसके बैग में है, इसलिए वो बैग उसे दे दे, जैसे ही महिला ने दोनों के हाथ में अपना हैंड बैग दिया। दोनों शातिर ने कहा कि गले का चैन और अंगुठी भी वो इसमें रख दे, ताकि सारे कष्ट शरीर से दूर हो जाये।

 

महिला झासे में आ गयी और अपने सारे गहने और बैग में रखे पैसे मोबाइल ठगों के हवाले कर दिया। अब ठगों ने कहा कि वो 108 कदम आगे चलकर उसी तरह से वापस लौटे, उसकी जिंदगी से सारे कष्ट मिट जायेंगे। महिला ने वैसा ही किया, जैसे ही वो लौटी, दोनों शातिर वहां से फरार हो गये। महिला ने इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज करायी है।

Related Articles

close