झारखंड: खान सर के स्टूडेंट का UPSC में कमाल, देख नहीं सकता, लेकिन IAS की परीक्षा कर ली पास, जानिये कैसे क्रैक की UPSC

Jharkhand: Khan Sir's student did wonders in UPSC, can't see but passed IAS exam, know how he cracked UPSC

Khan Sir Student Crack UPSC: खान सर के एक स्टूडेंट ने कमाल कर दिया है। वो स्टूडेंट देख नहीं सकता, लेकिन UPSC की परीक्षा में उसने 182वीं रैंक हासिल कर इतिहास रच दिया। सब कुछ ठीक रहा, तो उसे IAS मिल सकता है। इस अद्भूत अभ्यर्थी का नाम रवि राज है। रवि राज की इस सफलता में उसकी मां विभा का सबसे बड़ा योगदान रहा है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रवि राज की मां हजारीबाग के चौपारण की रहने वाली है, जबकि उसकी शादी बिहार के नवादा में हुई है। 25 साल के रवि राज दृष्टिबाधित हैं। लेकिन, रवि को ईश्वर बड़ा गुणवान बनाया है। सीखने और अद्भूत यादाश्त के मालिक रवि राज ने यूपीएससी में कामयाबी का झंडा गाड़ा है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रवि राज ने इससे पहले BPSC में भी कामयाबी हासिल की थी। उसे अच्छी रैंक मिली थी। जिसके बाद अब UPSC 2024 में रवि ने कामयाबी हासिल की है। विभा सिन्हा के होनहार पुत्र को भारत की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा (UPSC Civil Services Exam) में 182वीं रैंक मिली है। रवि राज ने 182वीं रैक लाकर एक नया इतिहास रच दिया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परिजन बताते हैं कि बचपन से ही रवि राज काफी मेहनती था। उसमें काफी अधिक प्रतिभा थी। उसके पिता रंजन सिन्हा किसान हैं तथा मां गृहिणी है। रवि ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने गांव में ही हासिल की और उसके बाद नवादा के सीताराम साहू कॉलेज से स्नातक की डिग्री प्राप्त की। रवि ने तैयारी अपने नवादा शहर में ही रहकर पूरी की।

 

यूपीएससी का रवि राज पर धुन सवार था। लिहाजा ग्रेजुएन के बाद वो सिविल सर्विस की तैयारी में जुट गया। उसने ऑनलाइन काफी सामग्री इकट्ठा की, जिसे पढ़कर उनकी मां दोहराती थी और वह उन्हें कंठस्थ करता था। इसी के साथ ऑनलाइन पढ़ाई करते हुए वह खान सर के संपर्क में भी आया तथा उनसे भी सहायता हासिल की।इसके बाद, सिविल सेवा के इंटरव्यू की तैयारी के लिए वह कुछ समय के लिए दिल्ली भी गया। रवि को पिछले साल बीपीएससी परीक्षा में अभी अच्छी रैंक मिली।

Related Articles

close