धनबाद मं बड़ा हादसा: मेडिकल स्टूडेंट सहित 5 छात्र दामोदर नदी में डूबे, नदी में नहाने के दौरान हुआ हादसा

Big accident in Dhanbad: 5 students including a medical student drowned in Damodar river, accident happened while bathing in the river

धनबाद। झारखंड के धनबाद से एक बड़ी खबर आ रही है। दामोदर नदी में एक बड़ा हादसा हो गया है, नहाने गए पांच छात्र दामोदर नदी में डूब गए, जिसमें से दो छात्र की जान चली गई। घटना झरिया के सुदामडीह दामोदर नदी की बताई जा रही है। घटना में स्थानीय लोगों ने तीन छात्रों को किसी तरह से डूबने से बचा लिया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नदी में डूबे एक छात्र का नाम अविनाश है, जबकि दूसरा छात्र शिवम अभी भी लापता बताया जा रहा है। शिवम की तलाश के लिए रेस्क्यू देर शाम तक जारी रहा। जानकारी के मुताबिक पांचों छात्र सिंदरी और आसपास के रहने वाले हैं, जिनमें से मृतक छात्र कांड्रा का रहने वाला है। सभी एक साथ नदी में नहाने उतरे थे, इसी दौरान हादसा हो गया। डूबने वाले छात्र शिवम की तलाश जारी है, वो बलियापुर के एक निजी स्कूलों में 12वीं का छात्र था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं मृतक छात्र अविनाश उत्तर प्रदेश में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था। अन्य तीन छात्र इस हादसे में बच गए जो सिंदरी के सुरंगा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मृतक अविनाश के दोस्तों ने बताया कि सभी दामोदर नदी स्थित बिरसा पुल के नीचे नहाने के लिए गए थे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी दौरान पानी के तेज बहाव में सभी डूबने लगे, जिनमें से तीन लोग किसी तरह से बचकर बाहर निकल आए। घटना की सूचना पाकर परिवार के लोग भी तत्काल मौके पर पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पुलिस भी शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।

Related Articles

close