मेष, कर्क, सिंह, तुला, धनु वालों के लिए उतार- चढ़ाव भरा दिन, देखें आज का सभी राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 10 मार्च दिन रविवार को चंद्रमा कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करने वाले हैं। साथ ही कल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि तिथि है और इस तिथि को फाल्गुन अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन साध्य योग, शुभ योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे कल के दिन का महत्व भी बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, कल बन रहे शुभ योग का लाभ कई राशियों को मिलने वाला है। चलिये देखते हैं आज का दैनिक राशिफल

मेष राशिफल
आज उच्च अधिकारियों की घनिष्ठता से महत्वपूर्ण कार्य सफल होगा. व्यापार में आय बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे. व्यापारिक स्थल में परिवर्तन के योग बनेंगे. राजनीति में पद एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी. व्यर्थ वाद विवाद से बचें अन्यथा मारपीट या करवास हो सकता है. किसी महत्वपूर्ण परियोजना की कमान मिल सकती है. दूर देश की यात्रा पर जाना पड़ सकता है. छात्रों के लिए अच्छी पढ़ाई होने के योग हैं. संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा. मित्रों संग पर्यटन का लुफ्त उठाएंगे. लेखन वर्ग को उनके अच्छे लेखन के लिए प्रशंसा मिलेगी. कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा एवं वाकपटुता की सराहना होगी. कोर्ट कचहरी के क्षेत्र में आपके निर्णय की सराहना होगी.
उपाय :- आज भगवान शिव को दूध एवं शक्कर अर्पित करें.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वृषभ राशिफल
आज आजीविका की तलाश पूरी होगी. शासन सत्ता का लाभ मिलेगा. नौकरी में दिए गए साक्षात्कार एवं परीक्षा में सफलता मिलेगी. भौतिक कार्यों में संलग्न लोगों को सफलता एवं सम्मान मिलेगा. व्यापार में पिता के सहयोग से उन्नति होगी. शिक्षा संस्थानों में कार्यरत लोगों को उन्नति के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी. राजनीति में पद एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी. सरकार में बैठे लोगों को अपने उच्च पदस्थ व्यक्तियों से सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा. न्याय व्यवस्था में कार्यरत लोगों को उनके द्वारा किए निर्णय के लिए मान एवं प्रतिष्ठा प्राप्त होगी. वकालत के पेशे से जुड़े लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी. जिससे आपके कार्य व्यवस्था पर अच्छा एवं लाभकारी प्रभाव पड़ेगा.
उपाय :- भगवान शिव का दही से अभिषेक व पूजन करें.

मिथुन राशिफल
आज कार्यक्षेत्र में अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी. राजनीति में जनता का भरपूर सहयोग मिलेगा. भूमि के क्रय विक्रय से जुड़े लोगों को सरकारी योजना का लाभ मिलेगा. नौकरी में वाहन सुख बढ़ेगा. परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा. किसी महत्वपूर्ण कार्य से घर से दूर रहना पड़ सकता है. अपने कार्य स्वयं ही करें. किसी अन्य के भरोसे छोड़ने पर कार्य बिगड़ सकता है. जायदाद के पुराने मामले में लाभ होगा. वरिष्टों से मतभेद हो सकते हैं. जो लोग जीवन साथी के गुजर जाने से अकेले रह गए हैं उनका पुनर्विवाह हो सकता है.
उपाय :- श्री हनुमानजी को चमेली का तेल, सिंदूर अर्पित करें ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कर्क राशिफल
आज दिन की शुरुआत व्यर्थ भाग दौड़ एवं तनाव के साथ शुरू होगी. किसी अनहोनी के आशंका बनी रहेगी. अकारण समाज में अपमानित होना पड़ेगा. किसी महत्वपूर्ण कार्य के विघ्न बाधा आ सकती है व्यापार मंदा रहेगा. कार्य क्षेत्र में आपका मन कम लगेगा. अपना कार्य छोड़कर फालतू इधर से उधर भटकते रहेंगे. परिवार में अकारण वाद विवाद हो सकता है. अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है .कोर्ट कचहरी के मामले में निर्णय आपके खिलाफ आ सकता है. आपको जेल भी जाना पड़ सकता है. रोजगार की तलाश में भटकना पड़ेगा.
उपाय :- शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और शिवजी की पूजा करें.

सिंह राशिफल
आज राजनीति में वर्चस्व स्थापित होगा. व्यापार में नए सहयोगी लाभकारी सिद्ध होंगे. वाहन खरीदने की पुरानी अभिलाष आज पूर्ण होगी. बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा. कला, अभिनय के क्षेत्र से जुड़े लोगों को उच्च सफलता मिलेगी. नौकरी में उच्च अधिकारी से निकलता बढ़ेगी. व्यापार में आज साज सज्जा के प्रति रुचि अधिक रहेगी. सामाजिक कार्य में भागीदारी करेंगे. विदेश यात्रा पर जा सकते हैं. ससुराल पक्ष से किसी मांगलिक कार्यक्रम का वेतन प्राप्त होगा. आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़े किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मार्ग दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त होगा. गुप्त ज्ञान के प्रति रुचि बढ़ेगी.
उपाय :- सौंफ और मिश्री अपने पास रखें.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कन्या राशिफल
आज दिन की शुरुआत शुभ समाचार के साथ होगी. राजनीति में पद मिलने के योग हैं. कार्य क्षेत्र में आपके प्रबंधन की सराहना होगी. नौकरी में नौकर, चाकर, वाहन,आदि का सुख मिलेगा. व्यापार में आपको सूझबूझ के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास करना होगा. अपने महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी किसी अन्य के भरोसे ना छोड़े. आप स्वयं कार्य करें. अन्यथा बना हुआ कार्य बिगड़ जाएगा. किसी बड़ी परियोजना की कमान आपको मिल सकती है. तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने की अभिलाषा पूर्ण होगी. सामाजिक कार्य में रुचि बढ़ेगी. यदि आवश्यक न हो तो किसी अन्य के साथ साझेदारी में कार्य अथवा व्यापार करने से बचें.
उपाय :- आज महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें. भगवान शिव का गन्ने के रस से अभिषेक करें.

तुला राशिफल
आज कारावास जाते-जाते बच जाएंगे. किसी अन्य के कारण आपके जीवन में आई विषमताएं समाप्त होगी. राजनीति में पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. किसी दूर देश के प्रियजन का शुभ संदेश मिलेगा. गीत संगीत से जुड़े लोगों को मान एवं प्रतिष्ठा प्राप्त होगी. पारिवारिक क्षेत्र में नए सहयोगी बनेंगे. स्थानांतरण के संयोग हैं. नौकरी पेशवा वर्ग फायदे में रहेगा. किसी की कही सुनी बातों में न आए. अधिक समय बाल बच्चों के साथ हंसी खुशी से बीतेगा. स्पष्ट चेतना जागृत होने से नवीन कार्यों का मंसूबाह पूरा होगा. हरि भजन देव दर्शन यात्रा का संयोग बनेगा.
उपाय :- बहन वा मौसी को हरे वस्त्र दान करें.

वृश्चिक राशिफल
आज किसी अधूरे पड़े महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी. कार्य क्षेत्र में नए सहयोगी बनेंगे. मनपसंद स्वादिष्ट भोजन प्राप्त होगा. नौकरी में पदोन्नति के साथ मनचाहा कार्य करने को मिल सकता है. किसी नए मेहमान का घर आगमन होगा. विरोधी पक्ष की गतिविधियों का ध्यान रखें. राजनीतिक पद एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी. व्यापार में उन्नति के साथ लाभ होगा. व्यापार में तनाव समाप्त होगा. रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे. शासन सत्ता का लाभ मिलेगा. आपके व्यक्तित्व में गजब आकर्षण रहेगा. दूर देश की यात्रा पर जा सकते हैं. आध्यात्मिक कार्य में भागीदारी करने का अवसर प्राप्त होगा.
उपाय :- बंदरों को भुने हुए चने खिलाए.

धनु राशिफल
आज मन में बुरे विचार अधिक आएंगे. किसी अनहोनी की आशंका बनी रहेगी. भोग विलास की वृत्ति अधिक रहेगी. कार्य क्षेत्र में अकारण तनाव हो सकता है. किसी अन्य के झगड़े में कूदने से बचें अन्यथा बात पुलिस से पहुंच सकती हैं राजनीति में विरोधी षड्यंत्र रच सकते हैं. यात्रा में कोई भी वस्तु गुम अथवा चोरी हो सकती है. आध्यात्मिक कार्य में मन नहीं लगेगा. व्यापार में जमा पूंजी लगाने पर भी अपेक्षित सफलता न मिलने से मन खिन्न रहेगा. परिवार में संतान के गलत आचरण के लिए आपको ही अधिक दोषी ठहराया जाएगा.
उपाय :- किसी गरीब बच्चों को किताब, कॉपी दान करें.

मकर राशिफल
आज रोजगार की तलाश पूरी होगी. किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा ससुराल पक्ष के सहयोग से दूर होगी. कार्य क्षेत्र में नौकर चाकर का सुख बढ़ेगा. नौकरी में उच्च अधिकारी की निकटता का लाभ मिलेगा. दूर देश की यात्रा की योग बनेंगे. चर्म उद्योग से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलेगी. परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होगा. संबंधों में आई दूरियां समाप्त होगी. वाहन सुख उत्तम रहेगा. बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी. सामाजिक कार्य में सहयोग व सहभागिता करने का अवसर प्राप्त होगा. किसी उच्च पदस्थ व्यक्ति का सानिध्य प्राप्त होगा. व्यापार में किए गए परिवर्तन लाभकारी सिद्ध होंगे.
उपाय :- किसी सफाई कर्मी को बिना किसी के रोक टोक कुछ रुपए दान करें.

कुंभ राशिफल
आज कार्य क्षेत्र में मनचाहा कार्य करने को मिलेगा. शासन सत्ता में बैठे किसी वरिष्ठ व्यक्ति से निकटता बढ़ेगी. विदेश सेवा से जुड़े लोगों को विशेष सम्मान, अधिकार प्राप्त होंगे. व्यापारिक स्थल पर कार्यक्रम में संपन्न होने की योग बनेंगे. नौकरी में पदोन्नति के साथ वाहन नौकर चाकर आदि का सुख बढ़ेगा. राजनीति में आपके नेतृत्व की प्रशंसा होगी. किसी महत्वपूर्ण कार्य की लंबी यात्रा पर जा सकते हैं. संतान के दायित्व की पूर्ति होगी. कोर्ट कचहरी के मामले में हो रहा विलम्ब समाप्त होगा. निर्माण संबंधी कार्य गति पकड़ेगा. पैतृक चल अचल संबंधी मिलेगी. विदेश यात्रा की पुरानी इच्छा पूर्ण हो सकती है.
उपाय :- दक्षिण मुखी हनुमान जी के दर्शन करें.

मीन राशिफल
आज सरकारी अधिकारियों का भय लगता रहेगा. किसी महत्वपूर्ण कार्य में अकारण विलंब होने से मन खिन्न रहेगा. व्यापार में परिवर्तन का निर्णय ले सकते हैं. राजनीति में अनुकूल परिवर्तन न होने से मन में निराशा महसूस करेंगे. रोजगार की तलाश अधूरी ही रह जाएगी. यात्रा में व्यर्थ वाद हंसी का पत्र बनेगा. संयमित रहे. किसी प्रियजन से दूर जाना पड़ सकता है. परिवार में पिता से अकारण मतभेद हो सकते हैं. किसी अनजान व्यक्ति से अपनी गुप्त अथवा पारिवारिक बातों को करने से बचें. नौकरी में अधीनस्थ के कारण कुछ सहयोग होगा.
उपाय :- गजेंद्र मोक्ष का पाठ करें.

Related Articles

close