टोल प्लाजा की एक गलती ने खोल दिया हत्या का राज! शुभेंदु अधिकारी के PA मर्डर केस में बिहार-UP से 3 आरोपी दबोचे गए

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में सनसनी फैलाने वाले शुभेंदु अधिकारी के PA चन्द्रनाथ रथ हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में वेस्ट बंगाल पुलिस की SIT ने बिहार के बक्सर और उत्तर प्रदेश से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों की एक छोटी सी चूक ने पुलिस को सीधे उनके ठिकाने तक पहुंचा दिया।

सूत्रों के मुताबिक, फरार आरोपियों में से एक ने रास्ते में टोल प्लाजा पर ऑनलाइन पेमेंट किया था। इसी डिजिटल ट्रांजैक्शन ने पुलिस को अहम इनपुट दिया और फिर जांच की दिशा पूरी तरह बदल गई। इसके बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए बिहार और यूपी में दबिश दी और तीन संदिग्धों को पकड़ लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार, फिलहाल तीनों आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या की साजिश में किसका क्या रोल था और इसके पीछे असली मकसद क्या था। सूत्रों का कहना है कि SIT को पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं।

बताया जा रहा है कि देर रात पुलिस तीनों आरोपियों को लेकर पश्चिम बंगाल पहुंची। पूरे घटनाक्रम को बेहद गोपनीय रखा गया है। जांच एजेंसियां अब हत्या के पीछे किसी बड़े नेटवर्क या राजनीतिक एंगल की भी पड़ताल कर रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही पुलिस इस मामले में आधिकारिक प्रेस रिलीज जारी कर सकती है, जिसमें हत्या की साजिश, आरोपियों की भूमिका और अब तक की जांच का पूरा खुलासा किया जाएगा। फिलहाल इस सनसनीखेज हत्याकांड को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close