लव जिहाद: भागलपुर की मानवी को रांची के तनवीर खान ने यश बनकर फंसाया, जानिए मॉडलिंग से लेकर लव जिहाद तक की कहानी

रांची। देश में इन दिनों लव जिहाद की खूब चर्चा है। इन चर्चाओं के बीच बिहार की एक मॉडल ने रांची के एक मॉडलिंग कंपनी के मालिक पर लव जिहाद का आरोप लगाया है। मॉडल का नाम मानवी राज है, जो अभी मुंबई में है। रांची से शुरू हुआ उसकी प्रताड़ना और धमकी का दौर आज भी जारी है। मानवी ने रांची के यश मॉडलिंग कंपनी के मालिक तनवीर पर लव जिहाद का आरोप लगा है। मानवी इस कंपनी में मॉडलिंग की ट्रेनिंग लेने आई थी। बिहार की रहने वाली मानवी राज का कहना है कि झारखंड के रांची की इस मॉडलिंग कंपनी में उसे तरह तरह की यातनाओं से गुजरना पड़ा।

यातना का ये दौर रांची छोड़कर जाने के बाद भी जारी है। रांची के बाद दिल्ली और दिल्ली के बाद मुंबई में भी तनवीर अख्तर खान की प्रताड़ना का दौर जारी है। मानवी के मुताबिक वो मॉडलिंग में जाना चाहती थी, इसलिए वो रांची में एक ग्रूमिंग इंस्टीट्यूट से जुड़ गई. इस इंस्टीट्यूट के मालिक ने जब मानवी को देखा तो वह उसे बहुत पसंद आई। दोनों के बीच दोस्ती हो गई, लेकिन इंस्टीट्यूट के मालिक के मन में तो कुछ और ही चल रहा था. वह चाहता था कि दोस्ती का ये रिश्ता और आगे बढ़े।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वह मानवी से शादी करना चाहता था। इसके लिए उसने मानवी को प्रपोज किया। मानवी को पता चला कि जिसे वो दोस्त मान रही है उसने उससे झूठ कहा है। इंस्टीट्यूट के मालिक ने अपना नाम उसे यश बताया था, जबकि, उसका असली नाम तनवीर अख्तर खान है। युवती को यह सब पता लगा तो उसने उससे दोस्ती भी तोड़ दी।

सोशल मीडिया पर भी मॉडल मानवी राज ने वीडियो भी जारी किया है। मानवी ने ऑफिशियल ट्विटर पर वीडियो डालकर आपबीती कही है। वीडियो में मानवी ने कहा है कि वो तनवीर की हरकतों से परेशान होकर रांची छोड़कर मुंबई आ गई। उसने वहां भी उसका पीछा नहीं छोड़ा। तनवीर मुंबई भी पहुंच गया और धर्मपरिवर्तन कर शादी का दबाव बनाने लगा। आखिरकार परेशान होकर उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मानवी ने बताया कि वो रांची आकर ग्रूमिंग इंस्टीट्यूट ज्वॉइन की थी। इंस्टीट्यूट का संचालक तनवीर है लेकिन उसने अपना नाम यश बताया था। उसने धोखे में रखकर दोस्ती की। उसे कुछ दिनों बाद पता चला कि वो यश नहीं बल्कि तनवीर है। इसके बाद वो लगातार शादी का दबाव बनाने लगा। धर्म परिवर्तन के लिए भी दबाव बनाता था। मना करने पर उसके आपत्तिजनक फोटो खींचे और ब्लैकमेल करने लगा। संस्थान छोड़ने के बाद वो अपने घर भागलपुर चली गई। वहां से मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई चली आई। मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शिकायत की गई है। उसने उसकी कुछ तस्वीरों और छोटे-छोटे क्लिप को एडिट कर परिजनों को भी भेज दिया।

जब मामला पुलिस थाने पहुंचा तो तनवरी ने अपनी गलती मानी औऱ मावनी से कहा कि वह FIR वापस ले ले। तनवीर खान ने कोर्ट में दिए गए एफिडेविट में कहा है कि वह मानवी का शोषण कर रहा था मगर वह उसे नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता था। वह ऐसा करके मानवी पर दबाव बना रहा था ताकि दोनों साथ में रह सकें। तनवीर ने यह स्वीकार किया था कि वह दोबारा ऐसा कुछ नहीं करेगा मगर अभी भी वह मानवी को प्रताड़ित कर रहा है। मानवी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उसने पूरे मामले की जानकारी दी है। उसने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। फिलहाल यह मामला मुंबई से रांची ट्रांसफर कर दिया गया है। पुलिस ने अभी तक आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। मामले की जांच चल रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close