‘भाबी जी घर पर है’ के एक्टर का निधन…. क्रिकेट खेलने के दौरान हो गयी मौत… टीवी इंडस्ट्री शॉक्ड

मुंबई। “भाबी जी घर पर हैं” मशहूर टीवी शो के एक्टर दीपेश भान का निधन हो गया। दीपेश शो में मलखान सिंह का किरदार निभाते थे। अचानक उनके निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दियाहै। दीपेश के निधन के पीछे की वजह से अब तक नहीं आयी है। शनिवार सुबह क्रिकेट खेल रहे थे, जिसके बाद वो सिर के बल गिर पड़े, उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दीपेश की को स्टार चारूल मलिक ने ने ट्वीट कर दीपेश के निधन की जानकारी दी है। चारूल ने बताया कि उन्हें अभी भी विश्वास नहीं हो रही है। मुझे सुबह मालूम चला। मैं उनसे कल ही मिली थी, वो एकदम ठीक थे। मैं उन्हें बीते आठ साल से जानती हूं। सेट पर मैं उनके सबसे ज्यादा क्लोज थी। हम साथ में खाना खाते थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शो के तिवारी जी का रोल निभाने वाले रोहिताश ने भी दीपेश के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने आज हमारा काल टाइम थोड़ा लेट था, तो मुझे लगता है कि जिम के बाद वो क्रिकेट खेलने ग्राउंड चले गये। ये उनके फिटनेस रूटीन का हिस्सा था, लेकिन क्रिकेट खेलते हुए नीचे गये और फिर उनका निधन हो गया। ये हम सब के लिए बहुत दुख की बात है। दीपेश भान कई कॉमेडी शो में काम कर चुके हैं। वह भाबी जी घर पर हैं से पहले एफआईआर, भूतवाला और कॉमेडी क्लब में काम कर चुके हैं. इतना ही नहीं उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है. इसमें फालतू उटपटांग चटपटी कहानी शामिल है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close