धनबाद में जीत के बाद ढुल्लू समर्थकों ने खोया होश, पुलिस से भिड़े, पुलिस के साथ जमकर विवाद…

After the victory in Dhanbad, Dhullu supporters lost their senses, clashed with the police, had a heated argument with the police...

Dhanbad News। बाघमारा में चुनाव जीतने के बाद धनबाद से सांसद ढुल्लू महतो के समर्थक और पुलिस आपस में भिड़ंत की खबर है। पुलिस और उनके समर्थकों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद ये स्थिति उत्पन्न हुई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

धनबाद जिले के छह विधानसभा सीट में तीन पर भाजपा की जीत जबकि तीन पर इंडिया गठबंधन की जीत हुई है। यहां भाजपा को एक सीट का नुकसान हुआ है। भाजपा के धनबाद से राज सिन्हा , झरिया से रागिनी सिंह, जबकि बाघमारा से शत्रुघ्न महतो ने जीत हासिल की, जबकि सिंदरी से भाकपा माले के चंद्रदेव महतो, निरसा से माले के अरूप चटर्जी, और टुंडी से जेएमएम के मथुरा महतो ने जीत हासिल की।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में धनबाद जिले की 6 सीटों में से चार धनबाद, सिंदरी, निरसा और बाघमारा पर बीजेपी का कब्जा था, जबकि एक सीट टुंडी पर जेएमएम और एक सीट झरिया कांग्रेस के खाते में गई थी। उधर बरहेट विधानसभा सीट से हेमंत सोरेन चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा के गमालियल हेम्ब्रम को शिकस्त दी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब तक इंडिया गठबंधन ने 18 सीटोंं पर जीत दर्ज की है, जबकि एनडीए को 7 सीट मिले हैं. विधानसभा चुनाव के रुझानों में बंपर बढ़त मिलने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा गदगद है। झामुमो ने जल्द ही विधायक दल की बैठक करने की योजना बनाई है। महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि विधायकों को रांची आने का निर्देश दे दिया गया है। विधानसभा चुनाव के रुझानों में बंपर बढ़त मिलने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा गदगद है। झामुमो ने जल्द ही विधायक दल की बैठक करने की योजना बनाई है। महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि विधायकों को रांची आने का निर्देश दे दिया गया है।

 

झारखंड की कितनी सीटों पर कौन-से दल आगे?

• भाजपा : 22

• आजसू : 01

• भाकपा माले: 01

• कांग्रेस : 16

• झामुमो : 33

• राजद : 05

• जदयू : 01

• लोजपा : 01

• जेएलकेएम : 01

• कुल : 81

Related Articles

close