अजय देवगन की ‘रेड 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मारी एंट्री, हिट 3 से कांटे की टक्कर

फिल्म दूसरे दिन तक अपना आधा बजट भी पूरा कर लेगी. रेड 2 ने पहले दिन ही 3 फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. संजय दत्त की द भूतनी से लोगों को काफी उम्मीदें थीं. लोग सोचकर बैठे थे कि ये पहले दिन कुछ तो अच्छी कमाई कर पाएगी, मगर ऐसा नहीं हुआ. द भूतनी ने पहले दिन सिर्फ 65 लाख की कलेक्शन किया है. जो रेड 2 से कोसों दूर है.
नानी की फिल्म हिट 3 भी 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. हिट को शानदार ओपनिंग मिली है. कलेक्शन के मामले में हिट 3 और रेड 2 में सिर्फ करीब 25 लाख का फर्क है. हिट 3 ने बॉक्स ऑफिस पर 18 करोड़ का बिजनेस किया है.
हॉलीवुड फिल्म थंडरबोल्ट भी 1 मई को इंडिया में रिलीज हुई है. थंडरबोल्ट को इंडिया में उतनी अच्छी ओपनिंग नहीं मिल पाई है. इसने पहले दिन सिर्फ 4 करोड़ का कलेक्शन किया है.
1 मई को सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म सूर्या की है. रेट्रो ने सभी को पछाड़ दिया है. रेट्रो को क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है.
इंटरवेल में लोग सिनेमाघर को कॉन्सर्ट जैसा बना रहे हैं. इस फिल्म ने पहले दिन 19 करोड़ कमाए हैं. जिसके बाद ये सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.












