आलमगीर आलम की मुश्किलें बरकरार, कोर्ट ने फिर से ED की रिमांड पर भेजा, कोर्ट में ईडी ने दी ये दलील…

रांची। मंत्री आलमगीर आलम की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। कोर्ट ने एक बार फिर ED की रिमांड पर आलमगीर आलम को भेज दियाहै। ईडी के द्वारा गिरफ्तार किए गए मंत्री आलमगीर अलाम को रिमांड अवधि खत्म हो जाने के बाद आज विशेष अदालत में पेश किया गया था। ईडी ने कोर्ट से फिर से मंत्री के रिमांड की मांग की, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया।

कड़ी सुरक्षा के बीच ईडी के द्वारा गिरफ्तार किए गए मंत्री आलमगीर अलाम को रिमांड अवधि खत्म हो जाने के बाद विशेष अदालत में पेश किया गया। 5 दिनों से ईडी के जोनल कार्यालय में टेंडर घोटाले में आलमगीर आलम से पूछताछ चल रही थी। ईडी की तरफ से अदालत से आग्रह किया गया है कि अभी भी आलमगीर आलम से कई मुद्दों पर पूछताछ बाकी है, इसलिए फिर से रिमांड को मंजूर किया जाय।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर, आलमगीर अलाम के अधिवक्ता के द्वारा रिमांड का विरोध किया गया, लेकिन एजेंसी के द्वारा टेंडर घोटाले को लेकर कई नए तथ्य अदालत के सामने रखे गए, जिसके बाद पांच दिनों की रिमांड को मंजूर कर लिया गया।आपको बता दें कि टेंडर कमीशन घोटाले में आलमगीर आलम को ईडी ने गिरफ्तार किया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close