अमिताभ बच्चन घायल: हैदराबाद में शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, सभी शूटिंग रद्द, भेजे गए मुंबई

हैदराबाद: अमिताभ बच्चन हैदराबाद में शूटिंग के दौरान घायल हो गए। उन्होंने अपने ब्लॉग पर इस बात की जानकारी दी। अमिताभ अभी मुंबई में अपने घर पर आराम कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन प्रभास की फिल्म “प्रोजेक्ट ए’ की शूटिंग कर रहे थे। एक एक्शन सीन के दौरान उनकी पसलियों में चोट आई है। हैदराबाद में चेकअप के बाद अमिताभ को मुंबई भेजा गया।

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा- रिब केज में मांसपेशी फट गई है। शूटिंग को रद्द कर दिया गया है। पट्टी बांधी गई है और इलाज किया जा रहा है। काफी ज्यादा दर्द हो रहा है।हिलने-डुलने में तकलीफ हो रही है। सांस लेने में भी दिक्कत आ रही है। इस दर्द के लिए मुझे कुछ दवाएं दी गई हैं। ठीक होने में अभी कुछ हफ्ते लगेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close