बीडीओ की कार दुर्घटनाग्रस्त, कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी, पत्नी व बच्चे सहित बीडीओ घायल

By :  HPBL
Update: 2024-07-21 16:17 GMT

BDO Car Accident : प्रखंड विकास पदाधिकारी की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। घटना में बीडीओ घायल हो गये। वहीं पत्नी और बच्चे को भी चोट आयी है। जानकारी के मुताबिक ये हादसा पटना-मोकामा फोरलेन पर घटी है। बीडीओ (प्रखंड विकास पदाधिकारी) अपने परिवार के साथ आ रहे थे, उसी दौरान उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्ता हो गयी। घटना में बीडीओ को हल्की चोट आई है, जबकि पत्नी ज्यादा घायल है। वहीं बच्चे को भी चोट आयी है।

स्थानीय लोगों ने तुरंत ही घायलों को बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक घायल बीडीओ की बेगूसराय में पोस्टिंग हैं। फोरलेन पर मिट्टी गिरी थी, जिसकी वजह से गाड़ी अनियंत्रित हो गयी और पलट गयी। प्रत्यक्षदर्शी महिला ने बताया कि गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई, तभी बचाओ-बचाओ की आवाज आने लगी। हमलोग दौड़े। लोगों ने गाड़ी का शीशा तोड़ कर सभी को बाहर निकाला।

घटना की सूचना के बाद मोकामा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से दोनों गाड़ियों को सड़क के किनारे किया गया।स्थानीय लोगों के मुताबिक सड़क के किनारे डिवाइडर के बीच मिट्टी डालने के लिए बीएससीपीएल कंपनी बड़े पैमाने पर मिट्टी गिरा रही है। इस वजह से आए दिन लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। उपचार के बाद बीडीओ और उनका परिवार आगे के लिए रवाना हो गया।

Tags:    

Similar News