महानदी में 20 किमी बहकर छत्तीसगढ़ से ओडिशा पहुंची महिला, पैर में बंधी मिली बेड़ियां

Update: 2024-08-02 11:51 GMT

रायगढ़। देश के कई जगहों की तरह छत्तीसगढ़ के भी कई हिस्से इस वक्त बाढ़ की चपेट में है। जिले में तेज बारिश के दौरान बुधवार को सारंगढ़ जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पोरथ में एक महिला महानदी में जा गिरी। महिला महानदी के तेज बहाव में बहते हुए 20 किमी दूर ओडिशा के पलगढा जा पहुंची जहां नदी में मछली पकड़ने उत्तरे मछुआरों ने महिला को जद्दोजहद करते देखा तो गहराई में जाकर किसी तरह उसे नदी से बाहर निकाला। बाद में इसकी सूचना ओडिशा पुलिस को दी गई। जिसके बाद ओडिशा पुलिस ने सारंगढ पुलिस से संपर्क कर जानकारी साझा की। इसके बाद सारंगढ़ पुलिस महिला को लेने ओडिशा रवाना हुई है।

"
"

जानकारी के अनुसार, पड़ोसी राज्य ओडिसा के झारसुगुड़ा थाना क्षेत्र के पुसल्दा गांव के मछुवारों ने उफनती महानदी में बहती हुई एक महिला को सुरक्षित बचाया है। मछुवारों के द्वारा महिला से प्रारंभिक पूछताछ में उसने अपना नाम सरोजनी रणवीर बताते हुए कहा कि वह नवगठित सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोर्रा गांव की रहने वाली है और तकरीबन 20 किलोमीटर दूर बहकर यहां तक पहुंची है।

महिला के पैरों में बंधी थी लोहे की बेड़ियां

उफनती हुई महानदी में 20 किलोमीटर तक बहकर आई महिला के दोनों पैरों में लोहे की जंजीर से बंधे होने के बावजूद महिला की जान बच गई। जिसके बाद से उसे बचाने वाले मछुआरे भी इसे आश्चर्य मान रहे हैं। महिला पूरी तरह से स्वस्थ है और महिला को उसके गांव भेजने की तैयारी की जा रही है। महिला मानसिक रूप से बीमार लग रही महिला महानदी में मछली पकड़ने गए मछुआरों ने बताया कि हम लोग महिला को देखे तो वह बह कर आ रही थी बाकी जो लोग थे वो लोग भी देखे जैसे पास में किनारे दिखी तो सभी दौड़ कर गये उसे बचा कर लाये। उन्होंने उसे नाव में ला कर बैठाया और उसको खाना पानी और कपड़ा लाकर दिया है।

Tags:    

Similar News