ब्रेकिंग: पुलिस बटालियन में सिपाही ने अपने ही साथियों पर की फायरिंग, दो सिपाही की हुई मौत, दो की हालत गंभीर

By :  Ashrita
Update: 2024-09-18 08:25 GMT

Police ne goli mari: पुलिस बटालियन में अंधाधुंध फायरिंग के हड़कंप मच गया। जवान ने अपने सर्विस इंसास रायफल से अपने साथी जवानों पर गोलियों बरसा दी। इस घटना में दो जवानों की मौत हो गयी है, वहीं 2 की हालत गंभीर है। घटना झारखंड से सटे बलरामपुर जिले की है। नक्सल प्रभावित सामरी थाना क्षेत्र के भूताही में स्थित में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 11 वी वाहिनी के एक जवान ने अपने ही साथी जवानों पर फायरिंग कर दी।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के झारखंड से लगे सरहदी क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सीएएफ का कैंप ग्राम भुताही में बनाया गया है। भुताही कैंप में सीएएफ की 11 वीं बटालियन तैनात हैं।घटना की पुष्टि बलरामपुर के एसपी राजेश अग्रवाल ने की है। पुलिस ने बताया है कि 2 जवानों की मौत हो गई है..जबकि 2 जवान घायल बताये जा रहे है। सूचना मिलते ही एसपी राजेश अग्रवाल भी घटनास्थल लिए रवाना हो गए है।.पुलिस ने गोली चलाने वाले आरक्षक को हिरासत में ले लिया है। गोली चलाने के कारणों की पूछताछ में जुटी हुई है।

"
"

बता दे की भूताही कैंप के बैरक में अपने सर्विस इंसास रायफल से आरक्षक अजय सिदार ने अपने साथी जवानों पर फायरिंग कर दी। घटना में आरक्षक रूपेश पटेल की गोली लगने से मौत हो गई..जबकि आरक्षक संदीप पांडे इस घटनाक्रम को देखने बाद बेहोश हो गया था..और अस्पताल ले जाते वक्त उसकी भी मौत हो गई है। 2 जवान घायल हो गए है..जिनमे से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सुबह करीब 11.30 बजे सीएएफ जवान अजय सिदार ने अपने साथियों पर इंसास सर्विस रायफल से अंधाधुंध गोलियां चला दीं। गोलियां चलने की आवाज सुनकर भागकर मौके पर पहुंचे जवानों ने अजय सिदार को पकड़कर काबू में किया। गोली लगने से CAF जवान रुपेश पटेल की मौके पर मौत हुई है। वहीं संदीप पांडेय और गार्ड कमांडर अंबुज शुक्ला घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए कुसमी लाया जा रहा था। रास्ते में संदीप पांडेय ने भी दम तोड़ दिया। घायल गार्ड कमांडर अंबुज शुक्ला को दोनों पैरों में गोली लगी है।

Tags:    

Similar News