झारखंड: गर्लफ्रेंड से अंधेरी रात में मिलने आया था प्रेमी, पिता ने दौड़ा-दौड़ाकर मार डाला, गिरफ्तार

By :  Aditya
Update: 2024-09-18 17:40 GMT

गिरिडीह। पिता ने बेटी के आशिक की जान ले ली। मामला गिरिडीह का है। जहां एक युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गयी थी। पुलिस ने तीन दिन में पूरे मामले का खुलासा किया है। आरोपी पिता का नाम प्रदीप पंडित है। प्रदीप ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। आरोप है कि 15 सितंबर को थाना इलाके के ग्राम अहारडीह (धोबियामोड़) निवासी परमेश्वर ठाकुर ने अपने पुत्र 22 वर्षीय अरविंद ठाकुर की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखायी थी।

अरविंद 14 सितंबर की रात 11 बजे करमा पूजा देखने निकला, लेकिन वापस नहीं आया है।पुलिस ने जांच शुरू की। इस दौरान 16 सितंबर को अरविंद ठाकुर का शव ग्राम लोहारी में प्रदीप पंडित के घर के पीछे चेतलाल पंडित के बारी स्थित एक कच्चे कुएं से बरामद किया गया। शुरुआती जांच में ही मामला हत्या का प्रतीत हुआ।

"
"

मृतक के पिता ने अरविंद की हत्या का आरोप प्रदीप पंडित पर लगाया। पुलिस ने जब प्रदीप से पूछताछ शुरू की, तो उसने अपना गुनाह कबूल किया। प्रदीप ने बताया कि उसकी बेटी का प्रेम प्रसंग अरविंद से चल रहा था। इसकी जानकारी उसे मिली थी और उसने अरविंद को कई दफा मना किया।

मना करने के बावजूद अरविंद उसकी बेटी से मोबाइल पर बातचीत करता रहता। करमा पूजा की रात को अरविंद उसके घर के पीछे आ गया. वह उसकी बेटी से मिलने आया था।

इसकी भनक लगते ही वह घर के पीछे बारी में गया। अरविंद उसकी बेटी से बात कर रहा था यह देखते ही उसे गुस्सा आ गया। उसने पत्थर उठाया और अरविन्द को दौड़ाने लगा. जान बचा कर भाग रहे अरविन्द का पैर झाड़ी में फंस गया और वह गिर गया। प्रदीप ने बताया कि अरविंद के गिरते ही उसने पत्थर से उसके चेहरे पर एक के बाद एक कई वार किए. जब अरविंद की जान चली गई तो उसने उसकी लाश को कुएं में फेंक दिया।

Tags:    

Similar News