लव जिहाद: जियारुल बन गया शंकर, कर ली सात-सात शादियां, राज खुला तो पहुंच गया सरकारी ससुराल

By :  Aditya
Update: 2024-09-22 16:50 GMT

Regional News: शादी के अजब-गजब मामले सामने आते हैं। एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक युवक को इस कदर शादी फोबिया चढ़ा कि, उसने एक नहीं दो नहीं, सात-सात शादियां कर ली। वो भी अपनी पहचान बदलकर। अब मामले के खुलासे के बाद उसकी गिरफ्तारी कर ली गयी है।

मामला बिहार के पूर्णिया का है। जहां लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि मुस्लिम युवक मो. जियारुल (32) ने शंकर यादव बनकर एक हिंदू लड़की को अपने प्रेम के जाल में फंसाया, फिर उससे शादी की।

"
"

जियारुल का भेद सातवीं शादी के बाद खुला। लड़की का आरोप है कि युवक के परिजन बंगाली मुसलमान थे। धीरे-धीरे उसके पति की हरकतें बदलने लगी। अजान की आवाज सुनाई देते ही वो इबादत में हाथ उठाता था। धीरे-धीरे उर्दू शब्दों का इस्तेमाल करने लगा।

जब लड़के की सच्चाई सामने आई तो वो लड़की का ब्रेन वॉश कर धर्मांतरण की कोशिश करने लगा। लड़की ने आरोप लगाया है कि आरोप है कि जियारुल उसे बुर्का पहनने को कहता, कुरान पढ़ने का दबाव भी बनाता।

युवती की शिकायत के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी मो. जियारुल डगुरूआ थाना के बरसौनी का रहने वाला है। मो.जियारूल ने आधार कार्ड में अपना नाम बदलकर शंकर यादव रखा है। 2023 के दिसंबर महीने में लड़के की मुलाकात सदर थाना क्षेत्र इलाके के गुलाबबाग में रहने वाली हिंदू लड़की से हुई। लड़का मजदूरी करता था। इसी दौरान वो काम करने के लिए लड़की के घर पहुंचा।

दोनों के बीच बात शुरू हुई। इसी बीच लड़के ने लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया।7 फरवरी को दोनों ने लव मैरिज की। 7 महीने तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस दौरान अगस्त महीने के शुरुआत में लड़की को कुछ ठीक नहीं लगने लगा। लड़की को लड़के के एक्टिविटी पर शक हुआ।मो. जियारुल (32) ने शंकर यादव बनकर एक हिंदू लड़की को अपने प्रेम के जाल में फंसाया, फिर उससे शादी की। पहले से वो 6 शादियां कर चुका था।

Tags:    

Similar News