महिला पर रेप की FIR: शादीशुदा महिला घर से लड़के को भगा ले गयी, फिर लगातार बनाया शारीरिक संबंध, पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज

By :  Aditya
Update: 2024-09-20 17:57 GMT

Crime News : रेप का एक अनूठा मामला सामने आया था। महिला ने ही एक लड़के के साथ बलात्कार किया। मामला रांची से सटे छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले का है। आरोप है कि शादीशुदा महिला 16 साल के लड़के को भगाकर ले गयी और फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये। आरोप है कि महिला ने बहला फुसलाकर लड़के को हरियाणा ले जाकर उसका शारीरिक शोषण किया।


अब इस मामले में महिला के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र का मामला बताया जा रहा है।

"
"

जानकारी के मुताबिक हरियाणा के जिंद में किराए के कमरे में महिला लड़के को रख रही थी, इस दौरान लड़के के साथ महिला शारीरिक संबंध बनायी थी। आरोपी महिला को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। महिला ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। जिसके बाद महिला के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

क्या है पूरा मामला

कुनकुरी पुलिस 18 सितम्बर को हरियाणा से 25 साल की विवाहित महिला को गिरफ्तार कर लाई है, जो अपने साथ यहां से गांव के ही एक 16 साल के किशोर को भगाकर 1600 किलोमीटर दूर हरियाणा ले गई और किराए के मकान में रखकर उसका दैहिक शोषण कर रही थी।

लापता किशोर के पिता ने स्थानीय थाने में 27 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका 16 वर्षीय नाबालिग पुत्र घटना दिनांक 22 अगस्त को फुटबाल मैच देखने जा रहा हूं, कहकर घर से निकला, जो वापस घर में नहीं आया। परिजनों द्वारा बालक की आस-पड़ोस, रिश्तेदारी में पातासाजी की गई, लेकिन कोई पता नहीं चला।

प्रार्थी द्वारा आशंका व्यक्त किया गया कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसके नाबालिग पुत्र को बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया है। प्रार्थी की उक्त रिपोर्ट अपराध कायम कर पर जांच विवेचना में लिया गया।महिला और किशोर की सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई और फिर महिला ने किशोर से शारीरिक संबंध कायम कर लिए।

बाद में झांसा देकर किशोर को अपने साथ हरियाणा ले जाकर उसका शारीरिक शोषण करने लगी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट का अपराध दर्ज कर जींद हरियाणा से महिला को हिरासत में लेकर अपह्त बालक को बरामद कर पूछताछ के परिजनों को सौंप दिया है।

Tags:    

Similar News