झारखंड में वज्रपात से हुआ बड़ा हादसा, 19 की गयी जान, परेशान लोगों का रो-रोकर बुरा हाल, प्रशासन से लगायी गुहार

By :  Aditya
Update: 2024-10-07 17:30 GMT

Jharkhand News: झारखंड में मानसून अब वापसी के दौर में है। इस दौरान कई जगहों पर हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। गरज चमक के साथ हो रही बारिश में कई जगहों से हादसे की भी खबर है। लातेहार जिले के हेरहंज थाना के सिकीद गांव और हेरहंज के अम्बा टांड में एक बड़े हादसे की खबर आयी है। वज्रपात की चपेट में आने से आधे दर्जन किसानों के 19 पशुओं की मौत घटनास्थल पर हीं हो गई।

जानकारी के मुताबिक पेड़ के नीचे जमा हुए थे जानवर सभी गांव के समीप खुले मैदान में थे। बारिश होने के बाद सभी पेड़ के नीचे आ गए और अचानक जोर से आवाज़ आई ,पता चला जिधर पशु थे उसी तरफ वज्रपात हो गया। जिससे मौक़े पर 11 पशुधन की मौत हो गई।

उधर पशुधन की मौत के बाद किसानों का रो रोकर बुरा हाल है। वही,हेरहंज पंचायत के अम्बा टांड में भी शाम साढे चार बजे वज्रपात की वजह से 8 गाय और बैल की मौत मौक़े पर ही हो गई। जबकि एक पशुधन घायल है।

सेरनदाग़ पंचायत के मुखिया फुलदेव सिंह ने बताया कि हमारे गांव सिकीद के अमलेश सिंह का सात,लहसन सिंह का दो,और पारस सिंह का दो पशुधन शामिल है। वहीं प्रेम यादव का, शंभू यादव का एक, नन्देव यादव का एक और विनोद यादव का दो पशुओं की भी मौत हुई है। अब किसानों ने बताया कि बारिश के कारण सभी पशुधन एक पेड़ के नीचे थे तभी तेज कड़क के साथ बिजली गिर गई।

हालांकि पशुधन के अलावे अन्य किसी के हता हत होने की सूचना नहीं है । पशुधन के नुकसान से पीड़ित किसान पुरी तरह से परेशान है।उन्होंने स्थानीय प्रसाशन से मदद की गुहार लगाई है।

Tags:    

Similar News