बिग ब्रेकिंग: 70 से ज्यादा मौत, सत्संग में मची भीषण भगदड़, 100 से ज्यादा की हालत नाजुक

By :  HPBL
Update: 2024-07-02 11:15 GMT

Stampede in Hathras satsang: हाथरस से बड़ी खबर है। यहां भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई। इसमें 70 लोगों की मौत हो गई है। 100 के अधिक भक्त घायल हो गए। इसमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। घायलों को बस-टैंपों में लादकर जिला अस्पताल ले जाया गया। डीएम और एसपी मौके पर पहुंच गए है। कई थानों की फोर्स भी बुलाई गई है। सत्संग में 5 हजार से अधिक लोग आए थे।

अब तक 25 शव एटा पोस्टमार्टम गृह पर लाए गए हैं। मृतकों में कई महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है। एटा सिकंदराराऊ के बार्डर पर है घटनास्थल। एटा शहर के मोहल्ला वनगांव निवासी रामदास की पत्नी सरोज लता की भी मौत हो चुकी है। बेटा और बहू की हालत गंभीर है।

"
"

सत्संग खत्म हो गया था। एक साथ लोग निकल रहे थे। हॉल छोटा था। गेट भी पतला था। पहले निकलने के चक्कर में भगदड़ मच गई। लोग एक दूसरे पर गिर पड़े। ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे। इस वजह से 150 से अधिक लोग घायल हो गए।

सिकंदराराऊ से एटा रोड पर स्थित गांव फुलरई में सत्संग सुनने पहुंची हजारों की भीड़ जब सत्संग होेने के बाद बाहर निकल रही थी तभी भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में करीब 70्र लोगों की मौत होना बताया जा रहा है। मृतकों में हाथरस और एटा के रहने वाले हैं। मृतकों को अलीगढ़ और एटा पहुंचा गया। मौके पर डीएम आशीष कुमार और एसपी निपुण अग्रवाल रवाना हो गए हैं।

Tags:    

Similar News