झारखंड में BJP का बड़ा ऐलान: भाजपा की सरकार बनी तो गोगो दीदी योजना, घोषणा पत्र को लेकर किया ये बड़ा खुलासा, जानिये क्या-क्या होगा

By :  Ashrita
Update: 2024-09-23 13:34 GMT

रांची। भाजपा इस बात अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान भी समय से पहले करेगा और घोषणा पत्र भी जल्द जारी कर देगा। भाजपा के बड़े नेताओं की तरफ से लगातार इस तरह से संकेत दिये जा रहे हैं। चर्चा है कि भाजपा अपनी पहली लिस्ट अगले महीने की 10 तारीख तक जारी कर सकती है। वहीं इसी महीने घोषणा पत्र भाजपा जारी कर सकती है। हालांकि परंपरा ये रही है कि घोषणा पत्र बिल्कुल आखिरी वक्त में जारी होती है। लेकिन इस बार भाजपा लीक से हटकर प्रयोग करने जा रही है।

"
"

भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंता विस्वा सरमा ने घोषणा पत्र को लेकर हिमंता ने कहा है कि बीजेपी 150 पॉइंट का मैनिफेस्टो जल्द जारी करेगी। जिसमें 25 बड़ी योजना होगी और 5 बुलेट योजना होगी। वहीं असम के CM और भाजपा झारखंड के चुनाव सह प्रभारी हिमंता विस्वा सरमा ने कहा है कि बीजेपी की सरकार बनने पर मइयां योजना से भी बड़ी योजना "गोगो दीदी योजना" योजना की शुरुवात करेगी। हालांकि इसका प्रारुप क्या होगा, इसे लेकर घोषणा पत्र का इंतजार करने होगा।

वहीं शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कि भाजपा की सरकार बनते ही संथाल परगना से विदेशी घुसपैठियों को चुन चुनकर निकाला जायेगा। उन्होंने कहा है कि मैं वचन देता हूं कि भाजपा सरकार आने पर विदेशी घुसपैठियों को चुन चुन कर बाहर निकाला जाएगा। आपको बता दें कि भाजपा चुनाव में संताल परगना में डेमोग्राफी चेंज को बड़ा मुद्दा बनाने की तैयारी में है।

Tags:    

Similar News