"प्रमोशन दीजिये, नहीं तो मेरा इस्तीफा लीजिये, वरना मैं बदमाश अधिकारियों के सामने आत्मदाह करूंगा" ASI की चेतावनी से मचा हड़कंप, VIDEO वायरल

By :  Aditya
Update: 2024-09-21 18:18 GMT

रांची। झारखंड में भ्रष्टाचार कोई नयी बात नहीं है। लेकिन जिस तरह से भ्रष्टाचार के मामले को विभाग के अथिकारी खुद से ही सामने लाकर पोल खोल रहे हैं, उसने सरकार के भी माथे पर बल ला दिया है। उत्पाद विभाग के एक ASI विकास कुमार निराला एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वो अपने ही विभाग भ्रष्टाचार को उजागर रहे हैं। एएसआई का नाम विकास कुमार निराला है।

एएसआई ने आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ साजिशन कार्रवाई की गयी है, उन्हें प्रमोशन से वंचित किया गया है। जबकि उसी बैच के 13 कर्मियों को प्रदोन्नत किया गया है। आरोप है कि उन्होंने कई भ्रष्टाचार उजागर किये, जिससे विभाग के अधिकारी उससे नाराज चल रहे हैं।

"
"

विभाग के अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ एएसआई विकास कुमार निराला ने मोर्चा खोलते हुए अपना इस्तीफा दे दिया है। विकास कुमार निराला ने कहा है कि अगर उन्हें प्रमोशन नहीं दिया गया, तो उनका त्याग पत्र स्वीकार कर लिया जाये। विकास ने कहा है कि उनकी मांग नहीं मानी गयी, तो वो उत्पाद विभाग के हेडक्वार्टर में आत्मदाह करेंगे।

इधर एएसआई के इस वीडियो को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि देखिए कैसे उत्पाद विभाग का भ्रष्टाचार विभाग का कर्मचारी ही उजागर कर रहा है। भ्रष्टाचार का इससे बड़ा प्रमाण और क्या चाहिए? मुझे पता है कि आप भ्रष्टचारियों पर कारवाई न कर के इस बेचारे पीड़ित को ही बलि का बकरा बनाएंगे, क्योंकि आप बस चपरासी, किरानी, सिपाही, जमादार जैसे छोटे तबके के कर्मचारियों पर ही कारवाई कर सकते हैं।


उनसे बड़े भ्रष्ट अधिकारियों को तो आप छू भी नहीं सकते, उल्टे उनके बड़ी एजेंसियों के हाथों पकड़े जाने पर आप उन्हें किसी भी प्रकार से बचाने में लग जाते हैं क्योंकि वे तो आपके साथ मिलकर लूट मचा रहे हैं।

Tags:    

Similar News